Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Feb, 2026 07:29 AM

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (11 फरवरी से 17 फरवरी तक) के दौरान सिर्फ एक सितारा सूर्य ही अपना राशि परिवर्तन करता है यानी कि वह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त शुक्र, मंगल, बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं।...
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (11 फरवरी से 17 फरवरी तक) के दौरान सिर्फ एक सितारा सूर्य ही अपना राशि परिवर्तन करता है यानी कि वह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त शुक्र, मंगल, बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति चेंज करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने से मालूम देता है कि आलोच्य सप्ताह बड़ा इंपोर्टैंट होगा, क्योंकि इसमें जहां उठा-पटक होगी, वहां एक रुख की शुरूआत भी हो सकती है, इसलिए मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले जहां रिस्क से बचे रहेंगे, वहां वे लाभान्वित भी होंगे।
व्यापारी नोट करें कि 13 फरवरी का दिन बड़ा खास होगा, क्योंकि इस दिन मार्कीट ने जो रुख पकड़ लिया, वही रुख आगे कुछ दिन बना रहेगा, इसलिए 13 तारीख के रुख को देखकर आगे काम का प्रोग्राम तय करें। वैसे 11 तथा 16 को मार्कीट कमोबेश होती रहेगी।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 11 फरवरी को मजबूती, 12 को कमीबेशी, 13 फरवरी के रुख को देखकर आगे सप्ताहांत तक काम करें, बीच में 16 को नर्मी का रिएक्शन संभावित है।
कॉटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 11, 13, 16 फरवरी खास दिन समझें। शेयर मार्कीट में 12 फरवरी तक पिछले सप्ताह वाला रुख, बीच में 11 को मजबूती। नोट करें कि 13 फरवरी वाला रुख आगे जारी रहेगा-वैसे 13 तारीख को एकतरफा जोरदार झटका संभावित है। बीच में 16 को रेट कमजोर बन सकते हैं।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 11, 12 फरवरी को मजबूती-घटाबढ़ी, फिर 13 तारीख को तेजी बनने पर आगे तेजी चलेगी तथा 13 को मंदा बनने पर आगे मंदा का काम करें। नोट करें कि 13 फरवरी को रेट झटका के साथ एक तरफ जरूर चलेंगे। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 13 फरवरी के रुख पर नजर रखें।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 13 तारीख के रुख को देखकर काम करें। हाजिर मार्कीट में इस सप्ताह में लवाल की धमक मार्कीट में दिखेगी, इसलिए तेजी का रुझान बना रहेगा।