Sun Transit In Pisces: आज से 1 महीने तक मीन राशि में रहेंगे सूर्य, इन राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

Edited By Updated: 14 Mar, 2024 12:51 PM

sun transit in pisces

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। इस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। इस तरह 12 राशियों में वह एक साल बाद ही पहुंचते हैं। इस समय सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 मार्च यानी आज सूर्य गुरु की मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं।

PunjabKesari Sun Transit In Pisces
Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत ही सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। भाई-बहनों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Cancer Horoscope कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। माता-पिता को कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari Sun Transit In Pisces
Sagittarius Horoscope  धनु राशि
सूर्य का मीन राशि में गोचर इस राशि के लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़ लोगों को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कानूनी मामले में आपको जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

Pisces Horoscope मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सूर्य के इस परिवर्तन से बहुत लाभ होने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

PunjabKesari Sun Transit In Pisces

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!