Swapan shastra: इस महिला का दिखना समाज में देता है सम्मान और बड़ा धन लाभ

Edited By Updated: 24 Aug, 2021 11:25 AM

swapan shastra

मनुष्य का शरीर तो निद्रावस्था में चला जाता है, किन्तु उसका मन सदा चलायमान रहता है। मनुष्य का दिमाग कभी सोता नहीं है। निद्रावस्था में जब शरीर सो जाता है तो मन इधर-उधर भटकता रहता है और सपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Swapan shastra : मनुष्य का शरीर तो निद्रावस्था में चला जाता है, किन्तु उसका मन सदा चलायमान रहता है। मनुष्य का दिमाग कभी सोता नहीं है। निद्रावस्था में जब शरीर सो जाता है तो मन इधर-उधर भटकता रहता है और सपने आने लगते हैं। हर सपने का अलग-अलग महत्व होता है। सपने में यदि कोई महिला दिखाई दे तो उसका क्या प्रभाव होता हैं जानें :

PunjabKesari Swapan shastra
To see a woman in your dream: यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में महिला दिखाई दी है तो उसको कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। स्वप्न में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना और महिला द्वारा चुम्बन मिलना धन की प्राप्ति करवाता है।

Seeing a beautiful woman in dream: गोरे रंग की महिला का आलिंगन मिले तो व्यक्ति के जीवन में शीघ्र ही धन की प्राप्ति होगी।

Seeing a old woman in dream meaning: बूढ़ी महिला का दिखाई देना सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाता है। हंसती हुई वृद्धा दिखाई दे तो व्यक्ति के जीवन में सुखों की वृद्धि होती है।

Seeing a ugly woman in dream meaning: कुरूप महिला दिखाई देने का अर्थ है कि जीवन में किसी मुसीबत का आगमन होने वाला है।

What does a female mean in a dream: यदि कोई महिला स्वप्न में आप से बात करती हुई दिखाई दें तो समाज में मान-सम्मान मिलता है।

स्वप्न में व्यक्ति अपनी प्रेमिका का त्याग करता दिखाई दे तो उसको पारिवारिक संपत्ति मिलती है।

Seeing an unknown woman in dream: स्त्री मुस्कुराती हुई दिखाई दे तो जल्दी ही कहीं से धन मिलता है।

सपने में अपनी प्रेमिका के साथ किसी यात्रा पर जाने पर जीवन सुखमय होता है।

PunjabKesari Swapan shastra
Seeing a beautiful girl in dream meaning: सपने में परी का दिखाई देना जीवन में सुखों की प्राप्ति करवाता है।

सपने में महिला ज्वैलरी पहने हुए दिखाई दे तो व्यक्ति के रूके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।

 यदि कोई महिला बुरी तरह हंसती हुई दिखाई दे तो व्यक्ति के जीवन में मुसीबत आने वाली होती है।

स्वप्न में यदि कोई महिला मुस्कुराती हुई दिखाई दे तो उसके जीवन में जल्दी ही धन का आगमन होता है।

Seeing woman in dream islam: बुर्का पहने महिला का दिखाई देना किसी मित्र के विश्वासघात का संकेत है।

Seeing Widow woman in dream: स्वप्न में विधवा का दिखाई देना शुभ नहीं होता। कोई न कोई दुख देने वाला समाचार मिलता है।

Dreaming About a Girl: स्वप्न में 9 साल से कम उम्र की कन्या दिखाई देने पर जमीन से संबंधित लाभ प्राप्त होता है।

कोई सन्यासी महिला का दिखाई देना जीवन को धर्म के मार्ग पर लाकर खड़ा कर देता है।

यदि कोई पढ़ाई करती स्त्री दिखाई दे तो जल्दी ही कारोबार अथवा नौकरी में तरक्की होगी।

PunjabKesari Swapan shastra

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!