श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी का निधन

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 01:09 PM

swastishree charukirti bhattarak swami

श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी का बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भट्टारक स्वामी (73) मठ में अचानक गिर पड़े थे। उनके अनुयायी तुरंत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बेंगलुरु (भाषा) श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी का बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भट्टारक स्वामी (73) मठ में अचानक गिर पड़े थे। उनके अनुयायी तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भट्टारक स्वामी प्रसिद्ध श्रवणबेलगोला जैन मठ के प्रमुख थे, जो भगवान बाहुबली की 57 फुट ऊंची प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। इसे गोमतेश्वर भी कहा जाता है, जिसे 981 ईस्वी में एक पहाड़ी पर बनाया गया था। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

भट्टारक स्वामी का जन्म तीन मई 1949 को कर्नाटक के वारंग में हुआ। बचपन में उनका नाम रत्नवर्मा था। उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर और बैंगलोर विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एम.ए. किया था। भट्टारक स्वामी 12 दिसंबर 1969 को भिक्षु बने और 19 अप्रैल 1970 को श्रवणबेलगोला मठ के धर्माचार्य बने। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी के निधन के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य को उनके निधन से अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।''

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!