Tarot Card Rashifal (14th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 14 Feb, 2024 07:10 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग आंख

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवा मांगलिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। पार्टनर को दिया वचन निभाने की कोशिश करें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आनंददायक रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें लेकिन कमाई बढ़ाने की भी कोशिश करें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। छात्रों को शिक्षा में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। बहन की आंखों में जलन हो सकती है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। प्रेम संबंध मौज-मस्ती से भरा रहेगा। ऑफिस में हर कोई आपके काम की प्रशंसा करेगा। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए  सकारात्मक रहने वाला है। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सेहत संबंधित बदलाव को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।

धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बच्चे और परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कानूनी मामले में किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। विद्यार्थियों को किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कुम्भ- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस की कुछ योजनाएं आज रंग लाएंगी। निजी मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!