Tarot Card Rashifal (20th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 May, 2025 06:28 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहने वाला है। इस राशि के युवा कोई भी काम प्लानिंग और अनुशासन से काम करें। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

सिंह- आज का दिन थोड़ा भावुक हो सकता है, लेकिन आप अपने अंतर्मन से प्रेरणा पाएंगे। कला, संगीत, सेवा कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना मन को खुशी देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

तुला- आज का दिन संवाद और संचार के लिए उत्तम है। जो लोग मीडिया, लेखन, शिक्षा या कंसल्टिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। नई परियोजनाओं में भागीदारी लाभदायक होगी। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि के युवा खुद को किसी काम में बिजी रखेंगे। कानूनी मामले में किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन प्रगति कारक है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

कुंभ- आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों पर रहेगा। कला, फैशन, डिजाइनिंग या मीडिया से जुड़े लोग अपने काम में प्रगति पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मीन- आज आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई छोटी यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। गैस की समस्या बने रहेंगे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!