Tarot Card Rashifal (4th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Aug, 2025 02:01 PM

tarot card rashifal

मेष (Aries) – The Chariot आज आप भीतर से बेहद मजबूत हैं लेकिन बाहर की दुनिया से संघर्ष कर सकते हैं। आप जितना सोचते हैं, उससे अधिक शक्ति आपके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) – The Chariot
आज आप भीतर से बेहद मजबूत हैं लेकिन बाहर की दुनिया से संघर्ष कर सकते हैं। आप जितना सोचते हैं, उससे अधिक शक्ति आपके भीतर है। डर और संदेह छोड़ें, जीत आपकी होगी।
विशेष: यात्रा या वाहन संबंधी कोई निर्णय लेना टल सकता है।

वृषभ (Taurus) – The Lovers
किसी रिश्ते में नई शुरुआत या फैसला करना जरूरी होगा। दिल और दिमाग की लड़ाई में अगर दिल जीत जाए तो पछतावा नहीं होगा।
विशेष: आत्मसम्मान और प्रेम में संतुलन बनाएं।

मिथुन (Gemini) – Two of Swords
आज आप किसी द्वंद्व में फंसे रह सकते हैं, निर्णय लेना मुश्किल होगा। जब तक आप आंखें खोलकर स्थिति नहीं देखेंगे, समाधान नहीं मिलेगा।
विशेष: आज कोई महिला सलाह देती है तो ध्यान से सुनें।

कर्क (Cancer) – Queen of Cups
भावनाओं का ज्वार है लेकिन आप शांत दिखना चाहते हैं। आत्मा की आवाज़ को दबाएं नहीं। यह दिन आपके आंतरिक विकास का है।
विशेष: कोई गुप्त भावना उजागर हो सकती है।

सिंह (Leo) – Strength
बाहरी नहीं आंतरिक साहस की ज़रूरत है। संयम और करुणा से ही आज का दिन जीता जा सकता है, न कि घमंड या ज़िद से।
विशेष: शेर बनिए लेकिन वह जो दिल से शुद्ध है।

कन्या (Virgo) – Page of Pentacles
आज कुछ नया सीखने या आरंभ करने का अवसर मिलेगा। छोटे-छोटे प्रयास भविष्य की बड़ी नींव बनते हैं।
विशेष: किसी विद्यार्थी या कनिष्ठ से प्रेरणा मिल सकती है।

तुला (Libra) – Justice
कर्मों का हिसाब-किताब आज सामने आ सकता है। जो सही है, वही करें, भले ही कठिन हो। न्याय आपके पक्ष में है, यदि आप सत्य के साथ हैं।
विशेष: किसी कानूनी या आधिकारिक मसले में प्रगति संभव है।

वृश्चिक (Scorpio) – Death
एक अध्याय खत्म होने जा रहा है पर यह अंत नहीं, रूपांतरण है। बदलाव से मत डरिए। पुराने को जाने दें, तभी नया जीवन आएगा।
विशेष: आज कोई बड़ा आंतरिक निर्णय संभव है।

धनु (Sagittarius) – The Fool
आज का दिन नए प्रयोगों, जोखिमों और उत्साह का है। मन कहां ले जाना चाहता है, सुनिए पर आंखें खुली रखें भोलेपन से बचें।
विशेष: कोई अप्रत्याशित यात्रा या प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर (Capricorn) – King of Swords
निर्णय लेने का समय आ गया है। भावनाओं से नहीं, तर्क से सोचिए। आपसे लोग मार्गदर्शन की उम्मीद करेंगे। आज कठोर लेकिन न्यायप्रिय बनें।
विशेष: किसी वरिष्ठ या पिता तुल्य व्यक्ति से वार्तालाप संभव है।

कुंभ (Aquarius) – The Star
आशा की एक नई किरण फूट रही है, इसे पकड़िए। आप जितना सोचते हैं, ब्रह्मांड उतना ही आपके पक्ष में है। विश्वास बनाए रखें।
विशेष: कोई सपना आज संकेतों में साकार होता दिख सकता है।

मीन (Pisces) – Nine of Cups
आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है लेकिन ध्यान रहे कि लालच न बढ़े। संतोष ही आज का उपहार है।
विशेष: कोई पुरानी खुशी लौट सकती है सजीव और वास्तविक।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!