Tarot Card Rashifal (13th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 06:58 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होंगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। रोजगार की समस्या भी दूर होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होंगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। रोजगार की समस्या भी दूर होगी।

वृषभ- प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार सबका मन जीत लेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर मिल सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।

मिथुन- आज का दिन आपके करियर में अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपनी कला और कौशल को बढ़ावा देंगे। अपनों से भेंट-मुलाकात का योग है, जिससे आपका जीवन स्तर बेहतर होगा। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर निपटाने की कोशिश करें।

कर्क- आज का दिन प्रेम संबंधों में गहराई लाने का एक अच्छा अवसर है। यह आपके भावनात्मक पक्ष को मज़बूत बनाता है। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में द्वंद रह सकता है इसलिए धैर्य और विवेक से काम लें। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है  

सिंह- आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसे आ सकते हैं। यात्रा का प्रबल और सुखद योग बनेगा।

कन्या-आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। आप अपनी कल्पना शक्त से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कन्या राशि में शुक्र और सूर्य आपके सोचने के तरीके को बेहतर बनाएंगे और जीवन में सुंदरता और स्पष्टता लाएंगे।

तुला-आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। राजयोग के शुभ संयोग से आपको लाभ और सुख साधन मिलेंगे। आपके रिश्तों और फैसलों को संतुलित बनाने में बुध और मंगल मदद करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। कार्य में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं परंतु प्रयासों से सब ठीक होगा। आर्थिक रूप से कोई नया अवसर सामने आएगा। पुराने बोझ छोड़ने से आपको नई ताकत मिलेगी और बदलाव आपके लिए बेहतर लाएगा।

धनु- आज भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नई योजना पर चर्चा होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में साथी के प्रति व्यवहार में मधुरता रखें। 

मकर- आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है।  आज आप समाज में अपनी साख बढ़ाने में सफल रहेंगे।

कुंभ- आज इमोशनल होकर फैसला न करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख बढ़ेगा। प्रेम में नयापन आएगा। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।

मीन- आज धन लाभ होगा और मन की टेंशन दूर होगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा। मां का साथ होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!