Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Oct, 2025 07:04 AM

मेष: आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और योजनाएं सफल होंगी। करियर में प्रगति के योग हैं और व्यापार में लाभ होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और योजनाएं सफल होंगी। करियर में प्रगति के योग हैं और व्यापार में लाभ होगा।
वृष: आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी और भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।
मिथुन: आज आपके आत्मविश्वास में कमी और मन में अशांति रह सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कुछ लोगों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क: आज आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी और आय में भी वृद्धि के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। अहंकार से बचें और आर्थिक बजट बनाकर चलें।
सिंह: आपके मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। आपको धैर्यशीलता में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपको परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों को गति देने में आगे रहें।
कन्या: आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। निवेश संबंधी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। चर्चाओं में भाग लें और सूझबूझ से काम लें। नए संपर्क से हानि संभव है, मार्केटिंग में सतर्क रहें।
तुला:आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ के योग हैं। व्यापार में निवेश बढ़ाने का समय है और आर्थिक कार्यों पर फोकस रहेगा। आलस्य से बचें और किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।
वृश्चिक: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधिकारियों से भेंट होगी। लाभ प्रतिशत और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। धन लाभ की संभावना है।
धनु: आज भाग्य के मामलों में उल्लेखनीय परिणाम मिलेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। आप विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और प्रबंधकीय कार्यों में संतुलन बढ़ेगा। जीवनसाथी को खुश देखकर आपका दिन बेहतर होगा।
मकर: आज व्यक्तिगत एवं पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक सफलता से उत्साहित रहेंगे। इस राशि के छात्र पढाई पर ध्यान दें।
कुंभ: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों का साथ-समर्थन महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रखने में सहायक होगा। लाभ एवं प्रभाव सुधार पर बना रहेगा।
मीन: आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी और टेंशन बढ़ेंगी इसलिए बेफिजूल के खर्च करने से बचें। आपके मन में काम को लेकर नये-नये आईडिया आएंगे। किसी से उलझने से बचें और किसी को पैसा उधार न दें।