Tarot Card Rashifal (14th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 07:07 AM

tarot card rashifal

मेष राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रह सकती है लेकिन आपको इच्छानुरूप परिणाम भी मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रह सकती है लेकिन आपको इच्छानुरूप परिणाम भी मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि आज आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आपको किसी आकर्षक प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि: दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता बनी रहेगी। आपके करियर-व्यापार में तेजी रहेगी और सहकर्मी आपकी सलाह से काम करेंगे। धन लाभ का योग है और मन की चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज आपको शुभता का संचार बढ़ा रहेगा।

कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। परिवार और आवास से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और नए संबंध लाभप्रद रहेंगे। आपको अपने कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सक्रिय और सकारात्मक रहेगा। संतों के दर्शन होंगे और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-सौख्य रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन अनुशासन और योजना का है। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। व्यापारियों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल में उन्नति होने की संभावना है। दिनभर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए संतुलन और सामंजस्य लाएगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ यात्रा का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोग से काम आसान होगा। धैर्य से काम करने का दिन है।

वृश्चिक राशि: आज रोजगार में बदलाव होने के साथ आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी। पूरी प्लानिंग के साथ काम करने का दिन है।

धनु राशि: आज आपको शुभता का संचार बढ़ा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धन लाभ का योग है और मन की चिंता दूर होगी। लक्ष्यों पर जोर बनाए रखें। करियर-व्यापार में तेजी रहेगी।

मकर राशि: आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे और अचानक धन की प्राप्ति होगी। जीवन में सुख-सौख्य रहेगा और आप विनम्रता से काम लेंगे। मित्रों और समकक्षों का सहयोग रहेगा।

कुंभ राशि:  आज संबंधों में बेहतर रहेंगे और जीवन में शुभता का संचार रहेगा। परिवार से जुड़े काम बनेंगे और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। करियर व्यापार में तेजी रहेगी।

मीन राशि: आज का दिन भावनात्मक और मानसिक रूप से संवेदनशील रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र की सहायता से लाभ होगा। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी कल्पना और व्यावहारिक सोच के मेल से कार्य सही तरीके से आगे बढ़ेगा।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!