Tawa Vastu tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गर्म तवे पर पानी डालने की भूल ?

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 12:10 PM

tawa vastu tips

Vastu tips to keep tawa in your kitchen: हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिन्हें हम अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं। हम में से बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो इन बातों को फॉलो भी करते हैं तो वहीं कुछ इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं। वास्तु...

Vastu tips to keep tawa in your kitchen: हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिन्हें हम अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं। हम में से बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो इन बातों को फॉलो भी करते हैं तो वहीं कुछ इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ बातें बेहद महत्वपूर्ण भी होती हैं जैसे गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए। ये बात आपने अकसर सुनी होगी लेकिन इसके पीछे की वजह हर कोई नहीं जानता होगा। गर्म तवे पर पानी क्यों नहीं फेंकना चाहिए ? तो आईए जानते हैं...

PunjabKesari Tawa Vastu tips
Why should not pour water on a hot griddle क्यों नहीं डालना चाहिए गर्म तवे पर पानी ?
शास्त्रों के अनुसार हमारी रसोई में माता लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि पुराने समय से किचन में कुछ कामों को करने से मना करते आ रहे हैं। गर्म तवे पर पानी डालना भी उनमें से एक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गर्म तवे पर पानी डालने से आने वाली आवाज से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही ये भी माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी डालने से घर के किसी सदस्य की शादी में मूसलाधार बारिश होती है या फिर घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से बहुत खराब भी हो सकती है। ये भी कहा जाता है कि गर्म तवे पर पानी फेंकने से पति की सेहत व आय खराब रहती है। ऐसे में कभी भी गर्म तवे पर पानी नहीं फेंकना चाहिए।

PunjabKesari Tawa Vastu tips

इसके अलावा कुछ लोग तवे को इस्तेमाल करने के बाद उसे ऐसे ही रख देते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और आपकी कुंडली में राहु दोष भी उत्पन्न हो सकता है। तवे को हमेशा किचन में ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर तवे पर सीधी न पड़े।

शास्त्रों की मानें तो रसोईघर में तवा ऐसी जगह रखना चाहिए। जिस पर घर के सदस्यों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति की नजर तवे पर न पड़े।

ऐसा माना जाता है कि नमक मां लक्ष्मी का रूप है इसलिए हमेशा रोटी बनाने से पहले तवे पर नमक का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही नमक छिड़कने से तवा कीटाणु रहित हो जाता है।

PunjabKesari Tawa Vastu tips

ज्योतिष के अनुसार रात में खाना बनाने के बाद बर्तनों को जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर तवा हमेशा धो कर सुखा कर ही रखना चाहिए। जो तवा प्रयोग में न हो उसे किचन में न रखें, उसे वहां से हटा कर ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। आप जहां भी बर्तन रखते हों, वहां ये ध्यान दें कि तवा या कढ़ाही उल्टा न रखा जाएं। इसके अलावा खाना बनाने के बाद तवा कभी भी चुल्हे पर नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि जब वो ठंडा हो जाए तो धो कर बर्तन स्टैंड में रखना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!