Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Feb, 2026 01:40 PM

Teddy Day Vastu Tips: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार, अपनापन और भावनाओं का इज़हार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लवर से मिला टेडी सिर्फ गिफ्ट...
Teddy Day Vastu Tips: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार, अपनापन और भावनाओं का इज़हार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लवर से मिला टेडी सिर्फ गिफ्ट नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी बन सकता है?
अगर टेडी को सही दिशा और स्थान पर रखा जाए तो यह रिश्तों में मिठास, प्रेम और मानसिक सुकून बढ़ाने में मदद करता है।
वास्तु के अनुसार टेडी रखने की सही दिशा और स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सॉफ्ट टॉयज़ विशेष रूप से प्रेम और भावनात्मक संतुलन से जुड़े होते हैं।

टेडी रखने की सबसे शुभ दिशा
दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा
यह दिशा रिश्तों में स्थिरता और भरोसे की प्रतीक मानी जाती है। लवर से मिला टेडी इस दिशा में रखने से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।

उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा
यह दिशा आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव से संबंधित होती है। रिश्तों में नयापन बनाए रखने के लिए यह दिशा भी शुभ मानी जाती है।

कहां रखें टेडी?
बेडरूम में, खासकर बेड के पास या साइड टेबल पर बच्चों के कमरे में (यदि साफ और नया हो)
ड्रॉइंग रूम में सजावटी शेल्फ पर गलती से भी न रखें। बाथरूम या किचन में फटा, गंदा या टूटा हुआ टेडी स्टोर रूम या बंद अलमारी में नहीं रखना चाहिए।

घर में टेडी रखने के वास्तु अनुसार लाभ
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ती है।
मानसिक तनाव और अकेलापन कम होता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मूड बेहतर रहता है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है।
बच्चों की मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, पिंक या रेड कलर का टेडी प्रेम संबंधों के लिए सबसे अधिक शुभ माना जाता है।
ध्यान रखने योग्य वास्तु टिप्स
टेडी हमेशा साफ और सही हालत में रखें।
बहुत ज़्यादा सॉफ्ट टॉय एक साथ न रखें।
अगर रिश्ता खत्म हो गया हो, तो उस व्यक्ति से मिला टेडी घर में न रखें।
