घर के मंदिर में इन रंगों से सजाएं आसन, बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी और मिलेगी मानसिक शांति

Edited By Updated: 27 Oct, 2025 07:16 AM

temple decor ideas

घर के मंदिर को सजाना सिर्फ सुंदरता का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे मन और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Temple Decor Ideas: घर के मंदिर को सजाना सिर्फ सुंदरता का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे मन और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है। सही रंगों का चयन करने से न केवल मंदिर का माहौल शांत और पवित्र बनता है, बल्कि यह मानसिक शांति और ध्यान की क्षमता को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में किस रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए?

PunjabKesari Temple Decor Ideas

घर के मंदिर में किस रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें?

सफेद रंग
घर के मंदिर में हल्के रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए। सफेद रंग का कपड़ा मंदिर में बिछाना शुभ होता है क्योंकि यह रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। यह रंग मानसिक तनाव को कम करता है और ध्यान में गहराई लाता है।

पीला रंग
घर के मंदिर में कपड़ा बिछाने के लिए पीला रंग सबसे अच्छा  माना जाता है। पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा हुआ है। यह रंग ऊर्जा और प्रसन्नता बढ़ाने वाला रंग है। यह रंग घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari Temple Decor Ideas

हल्का हरा रंग
हल्के हरे रंग को संतुलन और ताजगी का संकेत माना जाता है। मंदिर में इस रंग का कपड़ा बिछाने से मन को स्थिर और शांत रखता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मंदिर की कैसे सजावट करें
दीवारों और अलमारी में हल्के रंगों का प्रयोग करें। मूर्ति या तस्वीर के आस-पास रंगीन पुष्प या वस्त्र का इस्तेमाल करें। तेल का दीपक या मोमबत्ती के साथ रंगों का तालमेल बनाएं।

PunjabKesari Temple Decor Ideas

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!