आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 11 Apr, 2024 10:57 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों को कभी कोई दुख नहीं दे सकते। ये लोग हमेशा दूसरों का उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। ये लोग मृदुभाषी और कोमल हृदय वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, जिसके कारण ये लोग बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग हर संभव कोशिश करके सामने वाले की सहायता करते हैं। इन्हें किसी काम के लिए न कहना नहीं आता, जिसके कारण बहुत बार ये लोग परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों का अपने घर-परिवार में माता के साथ गहरा संबंध होता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अद्भुत रचनाओं को जन्म दे सकते हैं। इन लोगों में उच्च कोटि की रचनात्मकता होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस वर्ष व्यापार में बदलाव हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम पूरे होने के भी योग बनते हैं। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। जून के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। सरकारी लाभ प्राप्त भी हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि कार्यभार की अधिकता बढ़ती चली जाएगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। मार्च के महीने में अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। घर में कोई खराब उपाध्याय यंत्र न रखें। घर में कोई खराब घड़ी न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!