Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jun, 2024 03:48 PM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मुख्यतः देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक या तो अपने जीवन में बहुत अच्छे मुकाम हासिल करते हैं या फिर जीवन में आने वाली परेशानियों से थक- हार कर निराश होकर बैठ जाते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में बहुत बार ऐसा महसूस करते हैं कि जहां से चले थे, आज भी वहीं पर खड़े हैं। इनके मेहनत और प्रयास इन्हें व्यर्थ होते नजर आते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातकों को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। इनका निरंतर प्रयास ही इनकी सफलता की कुंजी होता है। मूलांक 8 वाले जातकों के अंतर्मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है, जिसके बलबूते पर ये लोग जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को देरी से ही सही परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव शांत होता है। ये लोग अंतर्मुखी और चुपचाप रहने वाले होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनका बाहरी रूप गंभीर प्रतीत होता है। परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये लोग घमंडी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक विनोद प्रिय होते हैं। किसी को पहले हानि पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। इनके मित्र बहुत कम होते हैं। पर जिन के साथ मित्रता होती है काफी गहरी होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बहुत से कामों को आधुनिक तकनीक अपनाकर पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष आपका मन विदेश और विदेशी कामों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। जून के महीने का समय थोड़ा उथल-पुथल भरा रहेगा। नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने का समय हालांकि आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। सितंबर के महीने में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। लेकिन अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। नवंबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। फरवरी के महीने में बेकार के दिखावे पर पैसा खर्च करेंगे। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने का समय बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। रात्रि में किसी तरल दवा का सेवन न करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com