बाबा महाकाल को लगा 2.70 लाख रुपये किलो वाले मियाज़ाकी आम का भोग, दर्शन के साथ भोग देखने उमड़े श्रद्धालु

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 10:57 AM

ujjain mahakaleshwar mandir news

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार बाबा महाकाल को दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी आम की किस्मों का भोग अर्पित किया गया। जबलपुर निवासी और महाकाल हाइब्रिड फार्म के संचालक संकल्प सिंह परिहार अपनी पत्नी रानी सिंह परिहार के साथ मंदिर पहुंचे...

Ujjain Mahakaleshwar Mandir News : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार बाबा महाकाल को दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी आम की किस्मों का भोग अर्पित किया गया। जबलपुर निवासी और महाकाल हाइब्रिड फार्म के संचालक संकल्प सिंह परिहार अपनी पत्नी रानी सिंह परिहार के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 8 विदेशी और प्रीमियम किस्मों के आम भगवान महाकाल को समर्पित किए।रानी सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2014 से वे हर श्रावण मास में अपने फार्म की पहली उपज बाबा महाकाल को अर्पित करने की परंपरा निभा रहे हैं। उनका मानना है कि 12 एकड़ में फैले उनके महाकाल हाइब्रिड फार्म की सफलता भगवान महाकाल की कृपा का ही परिणाम है। इसलिए हर साल सबसे पहले बगीचे के श्रेष्ठ और दुर्लभ आम महाकाल को समर्पित किए जाते हैं।

इस वर्ष करीब 5 किलोग्राम वजन के 8 अलग-अलग प्रीमियम आम भोग में शामिल रहे। इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र जापान का प्रसिद्ध मियाज़ाकी आम रहा, जिसे दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की R2E2, अमेरिका, मलेशिया और भारत की प्रीमियम किस्म मल्लिका सहित अन्य दुर्लभ वैरायटी भी अर्पित की गईं। मियाज़ाकी आम, जिसे जापान में 'ताइयो-नो-टोमागो' के नाम से जाना जाता है, अपने गहरे लाल रंग, मिठास, सुगंध और उच्च पोषण मूल्य के लिए प्रसिद्ध है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके लिए यह केवल फलों का भोग नहीं, बल्कि बाबा महाकाल के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!