Vastu for Tulsi Plant or Holy Basil: अनेक गुणों का खजाना है तुलसी, आप भी उठाएं लाभ

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 02:58 PM

vastu for tulsi plant or holy basil

Vastu tips for Tulsi plant placement: भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। यह भी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता, उस घर में भगवान भी रहना पसंद नहीं करते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for Tulsi plant placement: भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। यह भी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता, उस घर में भगवान भी रहना पसंद नहीं करते। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना कलह और दरिद्रता दूर करता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके लाभ अनेक अनेक हैं और इसे विज्ञान भी मान चुका है। तुलसी के कई प्रकार हैं, जैसे रक्त तुलसी, राम तुलसी, भू तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी मुख्य रूप से विद्यमान हैं। तुलसी की इन सभी प्रजातियों के गुण अलग हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे आप अपने घर का वास्तु दोष भी ठीक कर सकते हैं।

PunjabKesari Vastu tips for Tulsi plan

वास्तुदोष दूर करने के लिए इसे दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम तक किसी भी खाली कोने में लगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा किचन के पास रखने से घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है।

पूर्व दिशा में यदि खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखा जाए तो आपकी संतान कहने में रहती है।

PunjabKesari Vastu tips for Tulsi plan

यदि कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व में रख कर उसे नियमित रूप से जल अर्पण करें। इस उपाय से जल्द योग्य वर की प्राप्ति होगी।

यदि आपका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है तो तुलसी के पौधे को नैऋत्य कोण में रखकर हर शुक्रवार को कच्चा दूध चढ़ाएं।  

PunjabKesari Vastu tips for Tulsi plan

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!