Vastu Tip: सही दिशा में रखी अलमारी खोल सकती है आपकी बंद किस्मत का दरवाज़ा

Edited By Updated: 18 Mar, 2020 04:35 PM

vastu tips for almirah

कहते हैं कि अगर घर के हर कोने को वास्तु के हिसाब से सजाया जाए तो वास्तु दोष पैदा नहीं होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं कि अगर घर के हर कोने को वास्तु के हिसाब से सजाया जाए तो वास्तु दोष पैदा नहीं होता है। वहीं अगर हम बात करें घर में रखे सामान की तो उसे भी वास्तु के हिसाब से सहीं दिशी में होना बहुत जरूरी बताया गया है। कहते हैं कि घर में रखी अलमारी भी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालती है। वास्तु के हिसाब से अगर यह सही दिशा में न हो तो धन का अभाव होने लगता है और साथ ही आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए वास्तु के हिसाब से जानते हैं, किस दिशा रखी अलमारी दे सकती है आपको धन लाभ।
Follow us on Twitter
अलमारी हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें। इस जगह रखी जाने वाली अलमारी में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। घर के उत्तर-पूर्व कोने में अलमारी रखना अशुभ माना जाता है।
Follow us on Instagram
वास्तु के हिसाब से घर की अलमारी के दरवाजे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं खुलने चाहिए।
PunjabKesari
कहते हैं कि जिन अलमारियों के दरवाजे दक्षिण दिशा की ओर खुलते हैं वो पैसों के मामले में हमेशा खाली ही रहती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। 

एक बात का ख्याल सदैव रखें कि अलमारी को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें। उसे हमेशा स्टैंड के ऊपर ही रखें। आप चाहें तो अपनी अलमारी के नीचे अखबार या फिर कोई कपड़ा भी बिछा सकते हैं।
PunjabKesari
अलमारी के अंदर बनी तिजोरी को कभी खाली न रखें। इसके अंदर कुछ न कुछ पैसे और गहने जरूर रखें। इस तरह घर में बरकत बनी रहती है।

अलमारी में 5-7 चांदी के सिक्के जरुर रखें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं आएगी। अगर ज्यादा न हो सके तो कम-से-कम 2 सिक्के जरूर रखें।
PunjabKesari
वास्तु के हिसाब से अलमारी का रंग क्रीम या हल्का पीला होना चाहिए। ये दोनों रंग शांति के प्रतीक माने जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!