Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Jun, 2026 03:52 PM

सनातन धर्म में पक्षियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। गर्मियों के मौसम के कारण न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पशु-पक्षियों को भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Vastu tips for feeding birds : सनातन धर्म में पक्षियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। गर्मियों के मौसम के कारण न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पशु-पक्षियों को भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम अपने खाने-पीने की व्यवस्था खुद कर सकते हैं लेकिन बेजुबान पशु- पक्षियों को अपने आहार से लेकर पीने के पानी तक हम पर निर्भर रहना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पशु- पक्षियों की नि-स्वार्थ सेवा करने से शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है और जीवन में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, पक्षियों को दाना-पानी देने के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि अगर पक्षियों को दाना-पानी देते समय नियमों का पालन न किया जाए तो इसका उल्टा असर हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि पक्षियों को दाना-पानी देते समय वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए।
दाना-पानी रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, पक्षियों के लिए दाना-पानी का बर्तन हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि इन दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन दिशाओं में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने से जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाती है और खुशियों का आगमन होने लगता है।

ऐसी जगह पर दाना-पानी डालने से करें परहेज
अक्सर लोग पक्षियों के लिए दाना-पानी अपनी घर की छतों पर बिखेर देते हैं। लेकिन छतों पर कभी भी दाना या पानी नहीं रखना चाहिए क्योंकि छत पर सारा दिन तेज धुप पड़ती है। इससे पानी और दाना गर्म हो जाता है और पक्षियों के लिए खाने लायक नहीं रहता है। इसलिए हमेशा छायादार और ठंडी जगह का चयन करना बेहतर माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ