Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Jun, 2026 12:08 PM

कई बार देखा जाता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी पूरा फल नहीं मिलता, घर में किसी न किसी की तबीयत खराब होती रहती है और बिना वजह से परिवार के सदस्य के साथ...
Vastu tips for home peace : कई बार देखा जाता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी पूरा फल नहीं मिलता, घर में किसी न किसी की तबीयत खराब होती रहती है और बिना वजह से परिवार के सदस्य के साथ बहस होती है। अगर आप लोगों के साथ भी यह सब चीजें हो रही है, तो इसका मुख्य का कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष का नाम सुनते ही लोगों के मन में कमरों, दीवारों का तोड़ने या भारी-भरकम खर्ज का डर में बैठ जाता है। लेकिन इस बात को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है घर में बिना तोड़-फोड़ किए भी वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं बिना तोड़-फोड़ किए घर की सुख-शांति कैसे वापस ला सकते हैं।
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और पौधे लगाएं
वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार वह जगह है, जहां से घर के अंदर खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर के मुख्य द्वार में किसी भी तरह का वास्तु दोष है, तो स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके साथ घर में तुलसी, शमी और मनी प्लांट जैसे पौधे रखें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पानी में सेंधा नमक डालकर पोंछा लगाएं
वास्तु या ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। अगर घर में लगातार कलह या बीमारियां रह रही हैं, तो रोजाना या हफ्ते में कम से कम दो बार पानी में सेंधा नमक डालकर पोंछा लगाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और रोज के कलह-कलेश से छुटकारा मिलता है।

सही दिशा में रखें कछुआ और लाफिंग बुद्धा
वास्तु में कुछ प्रतीकों को सुख और समृद्धि का कारक माना गया है, जो बिना किसी तोड़-फोड़ के दिशाओं के दोष को संतुलित कर देते हैं। घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में धातु का एक कछुआ पानी से भरे बर्तन में रखें। ध्यान रहे कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए। इसके अलावा, लिविंग रूम में मुस्कुराते हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ