वॉलेट का रंग बताएगा धन का हाल, काले, हरे और भूरे पर्स का वास्तु रहस्य

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 02:52 PM

wallet color vastu tips for money

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में आपके पास रखी  हर छोटी-बड़ी चीज़ की ऊर्जा का सीधा  प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति परप पड़ता है।

Wallet Color Vastu Tips For Money : वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में आपके पास रखी  हर छोटी-बड़ी चीज़ की ऊर्जा का सीधा  प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति परप पड़ता है। जिस बटुए या पर्स में आप अपनी मेहनत की कमाई रखते हैं, उसका रंग केवल आपकी पसंद तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह धन को आकर्षित या दूर करने की क्षमता रखता है। सही रंग का पर्स चुनने से पैसे की आवक बढ़ती है, जबकि गलत रंग का पर्स फिजूलखर्ची का कराण बन सकता है। तो आइए जानते हैं वॉलेट का रंग आपकी आर्थिक स्थिति और वास्तु से कैसे जुड़ा होता है।  

Wallet Color Vastu Tips For Money

काला पर्स
वास्तु और फेंगशुई में काला रंग जल तत्व और शनि देव से संबंधित माना जाता है। जल तत्व समृद्धि के प्रवाह को दर्शाता है। यदि आपकी कमाई तो अच्छी है, लेकिन पैसा हाथ में रुकता नहीं है और बेवजह खर्च हो जाता है, तो काला पर्स आपके लिए सबसे उत्तम है। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा और बेफिजूल के खर्चों को रोकता है। यह पैसों को सुरक्षित रखने और बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।

Wallet Color Vastu Tips For Money

हरा पर्स 
वास्तु व ऊर्जा रहस्य: हरा रंग लकड़ी तत्व और बुध ग्रह का प्रतीक है। यह विकास, ताजगी और नए अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है। बिजनेसमैन, नए स्टार्टअप से जुड़े लोग या जो अपनी आय के नए साधन तलाश रहे हैं, उनके लिए हरा वॉलेट बेहद शुभ माना जाता है। हरा पर्स पैसों के नए रास्ते खोलता है, व्यापार में मुनाफा बढ़ाता है और आर्थिक विकास को गति देता है।

भूरा पर्स
भूरा रंग पृथ्वी से जुड़ा है। पृथ्वी तत्व स्थिरता, मजबूती और संतुलन का प्रतीक है। जो लोग बहुत अधिक पैसा खर्च करते हैं और अपनी बचत की आदतों में सुधार लाना चाहते हैं, उन्हें भूरे रंग का पर्स रखना चाहिए। यह वॉलेट आपको अनावश्यक खरीदारी करने से रोकता है, पैसों को बेवजह बहने नहीं देता और धन में स्थिरता लाता है।

Wallet Color Vastu Tips For Money

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!