Weekly Love rashifal (18.05.2026 से 24.05.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 18 May, 2026 12:39 PM

weekly love rashifal

मेश राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा बिजी रहने वाला है, जिसका सीधा असर प्रेम जीवन में देखने को मिल सकता है। अन्य अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मेष राशि
मेश राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा बिजी रहने वाला है, जिसका सीधा असर प्रेम जीवन में देखने को मिल सकता है। अन्य अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल क्रश को अपने दिल की हाल बताने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे। 

लव टिप-  साथी को कोई कोई न कोई तोहफा जरूर देना। 

वृषभ राशि 
इस राशि के जातकों का अपने साथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपकी समझ और प्यार बढ़ाने के लिए दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करेंगे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, वह कार्यक्षेत्र में किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। 

लव टिप- साथी की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करके उन्हें स्पेशल फील कराएं।

मिथुन राशि
यह वीक मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा भावुक और पजेसिव रहने वाला है। आप अपने दिल की बात साथी के सामने खुलकर बयान करेंगे, जिसा सीधा असर दोनों के रिश्ते पर पड़ेगा। इस राशि के सिंगल लोग जीवन में किसी पुराने दोस्त या सोशल मीडिया के जरिए किसी नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है।

लव टिप- साथी की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करके उन्हें स्पेशल फील कराएं।

कर्क राशि 
कर्का राशि के जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बेहद शानदार और रोमांटिक रहने वाली है। अपने पार्टनर को लेकर अत्यधिक सुरक्षात्मक रवैया अपनाने से बचें। इस राशि के जो सिंगल लोग हैं, वो  घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। 

लव टिप- बिना वजह के शक या गलतफहमी को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपके हर फैसले में आपके जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो सप्ताह का मध्य समय आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है।

लव टिप- पार्टनर को बिना किसी खास मौके के एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट देकर चौंकाएं।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपको अपने प्रेम जीवन में थोड़ा संयम और धैर्य बरतने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में नोकझोंक हो सकती है। मैरिड कपल्स के लिए यह समय एक-दूसरे की पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने और हाथ बंटाने का है।

लव टिप- गुस्से की स्थिति में मौन रहें, कोई भी कड़वा शब्द रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रोमांस से भरपूर रहेगा। आप दोनों के बीच का आकर्षण और ज्यादा बढ़ेगा। मुमकिन है कि आप दोनों अपने भविष्य या विवाह को लेकर कोई बड़ा फैसला लें। सिंगल लोगों की मुलाकात उनके किसी पुराने क्रश से दोबारा हो सकती है।

लव टिप- वीकेंड पर सारा काम छोड़कर सिर्फ एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय बिताएं।

वृश्चिक राशि 
इस हफ्ते आपके रिश्ते की मजबूती इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितने ईमानदार हैं। पार्टनर से किसी भी तरह की बात न छुपाएं। सप्ताह के अंत तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और लव लाइफ में एक नया और फ्रेश बदलाव देखने को मिलेगा।

लव टिप- हंसी-मजाक में भी पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं, उनकी कद्र करें।

धनु राशि
धनु राशि के लव बर्ड्स के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है। आप दोनों किसी लॉन्ग ड्राइव या एडवेंचर ट्रिप पर जाने का मन बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में पुराना खोया हुआ रोमांस और ताजगी फिर से लौट आएगी।

लव टिप- अपनी भावनाओं को छुपाने के बजाय पार्टनर के सामने खुलकर जाहिर करें।

मकर राशि
ऑफिस या बिजनेस के दबाव के चलते आप इस हफ्ते अपनी लव लाइफ को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। पार्टनर को लग सकता है कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। रविवार का दिन इस दूरी को पाटने के लिए सबसे अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य चलता रहेगा।

लव टिप- अपनी प्रोफेशनल लाइफ का तनाव घर या पार्टनर पर न निकालें।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए सितारे बेहद मेहरबान हैं। इस सप्ताह आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है या कोई शानदार सरप्राइज प्लान कर सकता है। जो लोग काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए परिवार से बात कर सकते हैं।

लव टिप- रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है, इसे और मजबूत करें।

मीन राशि
इस सप्ताह मीन राशि के जातक थोड़े संवेदनशील रहेंगे। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपके लिए निराशा का कारण बन सकता है, इसलिए व्यावहारिक रहें। सप्ताह का अंत होते-होते आपके रिश्ते में मानसिक शांति और गहरा प्रेम वापस आ जाएगा।

लव टिप- पार्टनर को उनकी खूबियों और कमियों के साथ स्वीकार करें और बिना शर्त प्यार दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!