Weekly Love rashifal (01.06.2026 से 07.06.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 30 May, 2026 07:29 PM

weekly love rashifal

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए प्यार के मामले में खास रहने वाला है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। वीक के मध्य में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस होने की संभावना है।

मेष लव राशिफल ( Weekly Aries Love Horoscope) यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए प्यार के मामले में खास रहने वाला है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। वीक के मध्य में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस होने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी खास से अपनी दोस्ती बढ़ा सकते हैं। 
लव टिप: इस सप्ताह पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दें।
शुभ रंग: गुलाबी 
शुभ अंक: 5

वृष लव राशिफल (Weekly Taurus Love Horoscope) यह वीक लव लाइफ के लिए बहुत रोमांटिक रहने वाला है। शादीशुदा लोग साथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग सप्ताह के मध्य में दोस्तों की मदद से क्रश को अपनी दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे। 
लव टिप: बातचीत के दौरान पुराने विवादों को बीच में न लाएं।
शुभ रंग: सफेद या क्रीम 
शुभ अंक: 6

मिथुन लव राशिफल (Weekly Gemini Love Horoscope) यह हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आने वाला है। वीक के मध्य में साथी की तरफ से कोई गुड न्युज मिल सकती है। अन्य अपने साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने के लिए कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सिंगल इस हफ्ते अपनी एक्स की यादों में खोए रहेंगे। 
लव टिप: दिन में कम से कम एक बार कॉल करके साथी का हाल-चाल जरूर पूछें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 3

कर्क लव राशिफल (Weekly Cancer Love Horoscope) कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। मैरिड कपल के बीच का तनाव दूर होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा।
लव टिप: पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें।
शुभ रंग: सिल्वर या चमकीला सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह लव राशिफल (Weekly Leo Love Horoscope) सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह अपनी गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी तीसरे की वजह से साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सिंगल क्रश को किसी ओर के  साथ रोमांस करता देखकर बहुत जलन महसूस करेंगे।
लव टिप: पार्टनर के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें।
शुभ रंग: लाल या नारंगी 
शुभ अंक: 1

कन्या लव राशिफल (Weekly Virgo Love Horoscope) कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। साथी को आपकी कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। दोनों अपने रिश्ते की डोर को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे के साथ बैठकर अपने-अपने दिल की बात शेयर करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया के जरिए किसी से दोस्ती कर सकते हैं।  
लव टिप: अपने रिश्ते की बातें किसी भी बाहरी दोस्त या रिश्तेदार से शेयर न करें।
शुभ रंग: आसमानी 
शुभ अंक : 7

तुला लव राशिफल (Weekly Libra Love Horoscope) तुला राशि वालों की लव लाइफ में इस सप्ताह प्यार की बहार आएगी। सिंगल लोगों को उनका मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस और आपसी आकर्षण बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कोई नया गैजेट या सामान खरीद सकते हैं।
लव टिप: शाम को एक साथ वॉक पर जाएं या कैंडललाइट डिनर प्लान करें।
शुभ रंग: मैजेंटा या गहरा गुलाबी 
शुभ अंक: 8

वृश्चिक लव राशिफल (Weekly Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर को लेकर थोड़े ज्यादा पजेसिव (Possessive) हो सकते हैं, जिससे उन्हें घुटन महसूस हो सकती है। रिश्ते में थोड़ी स्पेस देना जरूरी है। सप्ताह का अंत किसी रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव के साथ हो सकता है।
लव टिप: पार्टनर पर शक करने से बचें और उनके फैसलों का सम्मान करें।
शुभ रंग: मैरून 
शुभ अंक: 9

धनु लव राशिफल (Weekly Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि वाले इस हफ्ते साथी के प्यार में कैद रहेंगे। पूरी दुनिया को भुलाकर बस साथी की बाहों में खोए रहेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। इस सप्ताह सिंगल क्रश के हां के इंतजार में रहेंगे। 
लव टिप: एक-दूसरे की तारीफ करें, इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला 
शुभ अंक: 4

मकर लव राशिफल (Weekly Capricorn Love Horoscope) मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी काम को करने में साथी की पूरी मदद मिलेगी। साथ ही साथी आपको स्पेशल फील करवाने के लिए कोई  स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। सिंगल के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। 
लव टिप: अगर आपकी गलती हो, तो बिना देर किए 'सॉरी' बोलकर बात खत्म करें।
शुभ रंग: बैंगनी 
शुभ अंक: 11

कुंभ लव राशिफल ( Weekly Aquarius Love Horoscope) कुंभ राशि के जातक इस वीक अपनी लव लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय करेंगे। साथ के तन-मन में लगी आग को बुझाने और अपने रिश्ते में प्यार के नए रंग भरने के लिए कुछ नया ट्राई करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के सिंगल लोग अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए प्रोन मूवी की सहारा लेंगे। 
लव टिप: वीकेंड पर कोई अच्छी फिल्म एक साथ बैठकर देखें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू 
शुभ अंक: 8

मीन लव राशिफल (Weekly Pisces Love Horoscope) मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। साथी की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। अचानक एक्स से मुलाकात रिश्ते में ओर दरार पैदा कर सकती है। सिंगल इस वीक दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 
लव टिप: पार्टनर के हाथ की बनी कोई चीज खाएं या उनके लिए खुद कुछ स्पेशल कुक करें।
शुभ रंग: केसरिया या सुनहरा 
शुभ अंक: 7

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!