Weekly Tarot Horoscope (4th-10th may): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 04 May, 2025 12:37 PM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह मेष राशि के लोगों की ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। इस राशि के युवा किसी भी काम में निवेश सोच-समझकर करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह मेष राशि के लोगों की ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। इस राशि के युवा किसी भी काम में निवेश सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। 
उपाय- जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

वृष- इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं  तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 9

मिथुन- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। ऑफिस में काम कर रहे लोगों को उनके काम को लेकर सराहना मिलेगी। नौकरी में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसायियों के लिए यह समय योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा है, लेकिन साझेदारी में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। सेहत बेहतर रहेगी। 
उपाय- मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

कर्क- इस वीक सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोगों से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे। करियर में परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, सावधानी से बातचीत करें। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। 
उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

सिंह- यह हफ्ता नई शुरुआतों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
उपाय- अहंकार से बचें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

कन्या- यह वीक कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। पुराने कर्ज या उधार चुकता करने का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से दूर जाना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। 
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

तुला- इस सप्ताह रिश्तों में संतुलन बनाना जरूरी है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में कुछ पुराने मुद्दे फिर उभर सकते हैं, लेकिन बातचीत से सब सुलझ जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। 
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी काम की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रेम और करियर दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

धनु- यह वीक धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्ती की शादी में शामिल हो सकते हैं। यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग हैं। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के आखिर में थकान और अनिद्रा से परेशानी हो सकती है।
उपाय- मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कुंभ- इस सप्ताह मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है। नए विचारों को लागू करने का समय है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अंतरंग क्षणों को एन्जॉय करें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

मीन- इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कोई नई योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभदायक होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।  स्वास्थ्य के लिहाज़ से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 
उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- केसरी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 3

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!