Weekly Tarot Horoscope (06th-12th July): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 06 Jul, 2025 11:51 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। जीवन में बदलाव की संभावना है। पुरानी परेशानियों से दूर जाकर नई शुरुआत करें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। जीवन में बदलाव की संभावना है। पुरानी परेशानियों से दूर जाकर नई शुरुआत करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। सिंगल लोगों की कार्यक्षेत्र में किसी खास से दोस्ती की शुरुआत हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

वृष- यह सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं, पर संयम रखें। वित्तीय मामलों में निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
उपाय- घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

मिथुन- यह हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता इस सप्ताह निखर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। प्यार और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोग आंखों ही आंखों में क्रश को अपने दिल की बात कह देंगे। सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहें।
उपाय- पक्षियों को दाना-पानी डालें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

कर्क- इस हफ्ते कर्क राशि के जातकों के विचारों में निखार आएगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, धैर्य रखें। वित्तीय मामलों में सावधानी आवश्यक। राजनीति से जुड़े लोगों कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह वीक महत्वपूर्ण रहेगा। नए संबंध और नेटवर्किंग से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए अपनी योग्यता दिखाएं। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे। 
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कन्या- यह सप्ताह आपके सपनों को साकार करने का समय है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के जातकों की स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

तुला- इस वीक तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ होगा, पर व्यय पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग में बिजी रहेंगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, विशेषकर सिर दर्द और तनाव से बचें। 
उपाय- तली-भुनी चीजें न खाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है। वित्तीय मामलों में सावधानी जरूरी है। साझेदारी में समझदारी से निर्णय लें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, खासकर पेट और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय- गाय को घास खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

धनु- यह वीक धनु राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा कर रहे लोगों को हर काम में खुशियों और सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। इस राशि के युवाओं को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। 
उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मकर- यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कुछ निर्णयों को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं। जल्दबाजी न करें, परिस्थिति को अच्छी तरह समझकर फैसला लें। इस राशि के युवा अपने रिश्तों में संवाद को प्राथमिकता दें। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अपने भविष्य के लिए माता-पिता के साथ बैठकर विशेष बातचीत करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा, ध्यान व योग से मन शांति पाएगा।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मीन- यह वीक मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। नए विचारों और अवसरों का स्वागत करें, लेकिन जमीनी स्तर पर काम करते रहें। पुराने मतभेद सुलझेंगे, रिश्ता मजबूत होगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खानपान का ध्यान रखें।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!