16 संस्कार क्या होते हैं ?

Edited By Updated: 26 Dec, 2018 04:23 PM

what are 16 sanskar

किसी भी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के काल में माता-पिता, गुरुजन तथा पुत्र-पुत्री पर उनके सात्विक कामों के लिए वैदिक पद्धति से की जाने वाली विधियों को संस्कार कहते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
किसी भी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के काल में माता-पिता, गुरुजन तथा पुत्र-पुत्री पर उनके सात्विक कामों के लिए वैदिक पद्धति से की जाने वाली विधियों को संस्कार कहते हैं। संस्कार शब्द का अर्थ है अच्छा करना, दोषों को दूर करना और उसे नया आकर्षक रूप देना। जिस क्रिया के योग से मनुष्य में अच्छे गुणों का विकास व दोषों का अंत होता है वह क्रिया है
संस्कार।
PunjabKesari
सनातन संस्कृति की नींव संस्कारों पर ही आधारित है। प्राचीन ऋषि-मुनियों ने व्यक्ति को पवित्र करने के उद्देश्य से इन संस्कारों का निर्माण किया है। न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी इन संस्कारों को बहुत स्पैश्ल माना गया है। भारतीय संस्कृति को महान बनाने में इन संस्कारों का ही अहम योगदान रहा है। प्राचीनकाल में संस्कारों की संख्या चालीस के करीब थी। जैसे-जैसे अधुनिकता अपने पैर पसारती जा रही है, वैसे-वैसे इन संस्कारों की संख्या कम होकर 16 संस्कारों में बदल गई। गौतम स्मृति में चालीस प्रकार के संस्कार बताए गए हैं, फिर महर्षि अंगिरा ने इन्हें पच्चीस संस्कारों तक सिमित कर दिया। अंत में जब व्यास स्मृति आई तो सोलह संस्कारों तक सीमित होकर रह गई। आज की डेट में उन्हें फॉलो किया जाता है।
PunjabKesari
कितने प्रकार के होते हैं संस्कार
सोलह संस्कारों का उल्लेख गृह्य सूत्र में मिलता है। यह सोलह संस्कार निम्नलिखित हैं- गर्भाधान संस्कार, पुंसवन संस्कार, सीमंतोन्नयन संस्कार, जातकर्म, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, कर्णवेध संस्कार, उपनयन/यज्ञोपवीत संस्कार, वेदांरभ संस्कार, केशांत संस्कार, समावर्तन संस्कार, विवाह संस्कार, अंत्येष्टि संस्कार।
PunjabKesari
सुंदरता पाने के लिए ये दिन है बेहद खास(video)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!