BEL Recruitment 2022: सरकारी कंपनी BEL में बंपर पदों पर निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Edited By Updated: 28 Dec, 2021 03:06 PM

jobs have come out this central government company

युवाओं के पास BEL कंपनी में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिलहाल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर...

एजुकेशन डेस्क: युवाओं के पास BEL कंपनी में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिलहाल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। भर्ती अभियान के जरिए ट्रेनी इंजीनियर के कुल 9 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

रिक्त पदों का विवरण
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) - 5 पद
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 4 पद

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा 
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 दिसंबर 2021 से की जाएगी। वहीं, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

यहां क्लिक कर पढ़ें नोटिफिकेशन 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!