Bollywood में नई जोड़ी की एंट्री ! Ananya Panday और Lakshya Lalwani की नई फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 11:43 AM

chand mera dil film

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday और एक्टर Lakshya Lalwani की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसके साथ मेकर्स ने एक खास...

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday और एक्टर Lakshya Lalwani की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसके साथ मेकर्स ने एक खास अनाउंसमेंट का इशारा भी दिया है।

प्रोडक्शन हाउस Dharma Productions ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज आने वाला है। पोस्टर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा गया – प्यार का कोई तय रास्ता नहीं होता, बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या के किरदारों के नाम आरव और चांदनी बताए जा रहे हैं।

पोस्टर सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद फिल्म का टीजर रिलीज किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं किया है। ऐसे में 6 अप्रैल की अनाउंसमेंट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन Vivek Soni ने किया है, जबकि इसकी कहानी Rahul Nanda ने लिखी है। इस फिल्म को Karan Johar, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने मिलकर धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Chand Mera Dil film

अगर Ananya Panday के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में Kartik Aaryan के साथ नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। अब अनन्या पहली बार लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!