“जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी” में भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इमोशनल रोड जर्नी की कहानी

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 02:17 PM

jai hind jai sindh  a love story set during partition

सैमीज एंटरटेनमेंट की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी' के मोशन पोस्टर लॉन्च के मौके पर कलाकारों और निर्देशक ने की खास बाचतीच।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सैमीज एंटरटेनमेंट की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी' एक भावनात्मक कहानी है, जो भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म का निर्माण सैमी ननवानी ने किया है और इसमें महेश मांजरेकर, जया प्रदा, जरीना वहाब, विक्रम कोचर, राहुल देव, छाया कदम, उपासना सिंह, अमित बहल, अजीत शिधाये, राजवीर सिंह, अकैशा वात्स और एहसान खान नजर आएंगे। इसके साथ ही गौरव डिंगरा और झानवी बॉलीवुड में अपने कदम इस फिल्म से रख रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म एक ट्रैवल-लव ड्रामा है, जो भारत के विभिन्न हिस्सों की रोड जर्नी के जरिए अतीत और वर्तमान को जोड़ती है। कहानी दिखाती है कि विभाजन ने किस तरह कई परिवारों की जिंदगी प्रभावित की और आज भी उसके प्रभाव महसूस किए जाते हैं। इस सफर में पात्रों के बीच रिश्तों, प्यार, अपनापन, त्याग और अपनी जड़ों से जुड़ाव जैसे पहलुओं को बारीकी से पेश किया गया है। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 के मध्य में पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा।

निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने फिल्म के बारे में कहा, यह फिल्म दिल से बनी है। इसमें भावनाएं हैं, रिश्ते हैं और जीवन की सच्चाई है। भले ही इसे एक रोड जर्नी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, लेकिन असल में यह लोगों की कहानी है जो अपने जीवन में मतलब, जुड़ाव और सुकून की तलाश में हैं।

यह फिल्म न केवल इतिहास और प्यार की कहानी को सामने लाती है, बल्कि दर्शकों को भावनात्मक तौर पर जोड़ते हुए भारतीय सिनेमा में एक नई यात्रा की शुरुआत भी करती है।

फिल्म की लीड हीरोइन अकैशा वात्स ने साझा किए अपने विचार
फिल्म की लीड हीरोइन अकैशा वात्स जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में भी नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत खुश हैं अपनी शुरुआती जर्नी से क्योंकी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत अच्छे से ट्रीट कर रही है और उन्होंने कहा कि उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और अच्छे मौके मिल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी इस जर्नी में उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया है। वह एक सिंगल मदर हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती हैं और उनकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का ही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!