2017 गुरुग्राम स्कूल मर्डर केस अब पहुंचेगा स्क्रीन पर, Matchbox Shots ने हासिल किए किताब के अधिकार

Edited By Updated: 28 May, 2026 05:26 PM

matchbox shots acquires rights to adapt the gurugram school murder

इस अडैप्टेशन को निर्माता और क्रिएटिव लीड Dikssha Jyote Routray आगे बढ़ा रही हैं।प्रोडक्शन टीम का उद्देश्य इस मामले को केवल एक क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं, बल्कि उससे जुड़े मानवीय पहलुओं के साथ दर्शकों तक पहुंचाना है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2017 के चर्चित गुरुग्राम स्कूल मर्डर केस पर अब स्क्रीन अडैप्टेशन बनने जा रही है। प्रोडक्शन हाउस Matchbox Shots ने वरिष्ठ पत्रकार लीना ढांखड़ की इन्वेस्टिगेटिव किताब The Gurugram School Murder के स्क्रीन अडैप्टेशन राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह प्रोजेक्ट एक संवेदनशील और गहराई से जुड़े सामाजिक मुद्दे को बड़े स्तर पर सामने लाने की कोशिश करेगा।

किसके हाथ है प्रोजेक्ट की कमान 
इस अडैप्टेशन को निर्माता और क्रिएटिव लीड Dikssha Jyote Routray आगे बढ़ा रही हैं।प्रोडक्शन टीम का उद्देश्य इस मामले को केवल एक क्राइम स्टोरी के रूप में नहीं, बल्कि उससे जुड़े मानवीय पहलुओं के साथ दर्शकों तक पहुंचाना है।

कई चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है Matchbox Shots
Matchbox Shots इससे पहले कई चर्चित और समीक्षकों द्वारा सराहे गए प्रोजेक्ट्स बना चुका है। प्रोडक्शन हाउस Andhadhun, Monica, O My Darling, Scoop, IC 814: The Kandahar Hijack और Khauf जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए जाना जाता है। इन प्रोजेक्ट्स ने अपने कंटेंट और कहानी कहने के अंदाज से अलग पहचान बनाई थी।

सामाजिक मुद्दों पर रहेगा फोकस
आने वाली यह स्क्रीन अडैप्टेशन पीड़ित परिवार की भावनात्मक यात्रा को संवेदनशील तरीके से सामने लाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही कहानी में बच्चों की सुरक्षा, संस्थानों की जवाबदेही और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

समाज में जरूरी बातचीत शुरू करने की कोशिश
निर्माताओं का मानना है कि यह प्रोजेक्ट केवल एक घटना को दोहराने के लिए नहीं, बल्कि समाज में जरूरी चर्चाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। स्क्रीन अडैप्टेशन के जरिए दर्शकों को उन सवालों से रूबरू कराया जाएगा, जो आज भी शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर मौजूद हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!