Nia Sharma का Bold अंदाज ! MTV Splitsvilla सेट से वायरल हुआ नया लुक

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 01:23 PM

nia sharma splits villa shoot

Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार Nia Sharma एक बार फिर अपनी बेबाक फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियों में हैं।   साथ ही, उन्होंने डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla के सेट से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो...

Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार Nia Sharma एक बार फिर अपनी बेबाक फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियों में हैं।   साथ ही, उन्होंने डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla के सेट से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

 Nia Sharma Splits villa Shoot

 Nia Sharma का बेबाक caption 
निया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में मज़ेदार अंदाज़ में लिखा कि उन्हें बस अपने आउटफिट्स और अपने RTGS की ही फिक्र रहती है, बाकी चीज़ों से उन्हें ज्यादा मतलब नहीं है। उनके इस बयान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 Nia Sharma Splits villa Shoot

वायरल हो रही तस्वीरों में निया शर्मा ने एक नींबू-पीले रंग की शीयर मिनी ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस की खासियत इसका ड्रेप्ड स्टाइल और उस पर किए गए मोतियों के काम हैं। एक कंधे पर बड़े से फूल का डिजाइन और पीछे की ओर लहराता हुआ लंबा केप उनके लुक को किसी परी या जलपरी जैसा बना रहा है।

 Nia Sharma Splits villa Shoot

निया ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सिर पर मैचिंग रंग का एक बंदना बांधा है, जो उनके आउटफिट में एक 'बोहो-चिक' टच जोड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने भारी झुमके और चमकीले फुटवियर पहने हैं, जो उनके ग्लैम कोशेंट को और बढ़ा रहे हैं।

 Nia Sharma Splits villa Shoot

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
हमेशा की तरह, निया के इस साहसी लुक ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। जहां उनके फैंस उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ यूजर्स उनके इस आउटफिट को थोड़ा अजी भी बता रहे हैं। हालांकि, निया शर्मा को इन बातों से कभी फर्क नहीं पड़ता। वे हमेशा से वही पहनती आई हैं जिसमें वे सहज महसूस करती हैं।

 Nia Sharma Splits villa Shoot
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!