Dhamaal 4: रितेश देशमुख भी रह गए दंग, अंजलि आनंद की कॉमिक टाइमिंग ने मारी बाजी!

Updated: 13 Jun, 2025 06:02 PM

ritesh deshmukh was also stunned for anjali anand s comic timing

अंजलि ने एक किस्सा सुनाया कि कैसे शूटिंग के दौरान खुद कॉमेडी के बादशाह रितेश देशमुख भी उनके परफेक्ट टाइमिंग और पंचलाइन से एकदम चौंक गए

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हर किरदार में नई ताज़गी और बिंदास एनर्जी भरने वाली अंजलि आनंद हाल ही में एक वीमेन फोरम में नज़र आईं, जहाँ उन्होंने बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी – ‘धमाल 4’ की शूटिंग का अपना मजेदार अनुभव शेयर किया।

बातों ही बातों में अंजलि ने एक किस्सा सुनाया कि कैसे शूटिंग के दौरान खुद कॉमेडी के बादशाह रितेश देशमुख भी उनके परफेक्ट टाइमिंग और पंचलाइन से एकदम चौंक गए और रितेश ही क्यों, पूरी यूनिट हक्की-बक्की रह गई – अंजलि की नैचरल कॉमिक फ्लेयर ने सेट पर अलग ही मस्ती का माहौल बना दिया था। फिल्म अभी बन रही है, लेकिन अंजलि ने अभी से सबको हँसा-हँसा कर दीवाना बना दिया है।

अब जो लोग अंजलि को स्क्रीन पर देख चुके हैं, उनके लिए ये कोई नई बात नहीं है। उनका ह्यूमर सेंस एकदम नेचरल है – चाहे वो एक सटीक डायलॉग हो या सिर्फ एक नज़र में छुपी कॉमिक टाइमिंग, अंजलि का कमाल हर बार दिखता है।

लेकिन अंजलि सिर्फ हँसी की दुकान नहीं हैं। वो एक रिफ्रेशिंग सच्चाई और रियलनेस लाती हैं, जो आज की ग्लैमर से भरी इंडस्ट्री में एकदम अलग नजर आती है – कैमरे के आगे भी और पीछे भी। ईद 2026 पर रिलीज़ के लिए तैयार ‘धमाल 4’ लेकर आ रही है फिर से गुदगुदाने वाली कॉमेडी की महा-आंधी — और इस बार, अंजलि आनंद के साथ धमाल और भी ज़्यादा धमाकेदार होने वाली है!

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!