फटे जूतों को लेकर Troll हुए Salman Khan लेकिन जूतों की कीमत जानकर सब रह गए दंग

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 02:53 PM

salman khan

Mumbai : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर अपनी फिल्म और अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके जूतों को लेकर शुरू हुई चर्चा ने फैंस और ट्रोलर्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

Mumbai : बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर अपनी फिल्म और अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके जूतों को लेकर शुरू हुई चर्चा ने फैंस और ट्रोलर्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

Salman Khan

जूतों को लेकर क्यों हुआ हंगामा ?
हाल ही में सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कैजुअल चेक शर्ट और जींस पहनी थी, लेकिन चर्चा का केंद्र उनके जूते बन गए। वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने उनके जूतों को फटा हुआ और पुराना समझकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। असल में वे जूते फटे नहीं थे, बल्कि मशहूर लग्जरी ब्रांड Balenciaga के 'डिस्ट्रेस्ड लेदर काउबॉय बूट थे। इन जूतों को जानबूझकर पुराना और रफ लुक दिया जाता है। इन जूतों की कीमत जानकर हर कोई हैरान है, ये करीब 12 से 15 लाख रुपये के हैं। सलमान को इससे पहले 'टाइगर 3' के प्रमोशन के दौरान भी यही बूट पहने देखा गया था।

Salman Khan

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
भाईजान के फैंस के लिए आने वाला समय काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि वे दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं:

 फिल्म SVC63
इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसके निर्माता दिल राजू हैं। फिल्म में सलमान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। साथ ही अनिल कपूर और अरविंद स्वामी के भी अहम किरदारों में होने की चर्चा है। फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से मुंबई में एक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

फिल्म मातृभूमि
यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है जो 2020 की गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। सलमान खान अक्सर अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उनके हुए दिखने वाले महंगे जूतों ने यह साबित कर दिया कि उनके स्टाइल को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है ।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!