Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Apr, 2026 11:46 AM

Samay Raina Still Alive : मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina एक बार फिर अपनी बेबाक बयानबाजी और डार्क ह्यूमर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan हैं। अपने लेटेस्ट शो Still Alive...
Samay Raina Still Alive : मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina एक बार फिर अपनी बेबाक बयानबाजी और डार्क ह्यूमर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan हैं। अपने लेटेस्ट शो Still Alive के दौरान समय ने खुलासा किया कि जब वे कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में गए थे, तो वहां उन्होंने बिग बी के सामने एक सफेद झूठ बोला था।
KBC में बोला गया वो झूठ
समय रैना जनवरी 2025 में तन्मय भट्ट और भुवन बाम के साथ केबीसी सीजन 16 का हिस्सा बने थे। शो के दौरान समय ने अमिताभ बच्चन से कहा था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। अब अपने स्टैंड-अप शो में समय ने कबूल किया कि
उनकी दादी का निधन 7 साल पहले ही हो चुका है। उन्होंने यह झूठ सिर्फ शो का माहौल बनाने और अपनी छवि को साफ-सुथरा दिखाने के लिए बोला था।
समय के अनुसार, भारतीय इंटरनेट और टीवी पर आप हमेशा ईमानदार या अपने असली व्यक्तित्व में नहीं रह सकते, आपको दर्शकों के हिसाब से गेम खेलना पड़ता है।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक पर विवादित टिप्पणी
समय ने बताया कि हॉट सीट पर बैठे हुए उनके दिमाग में कई अतरंगी और रोस्ट करने वाले जोक्स आ रहे थे, जिन्हें वे नेशनल टीवी की मर्यादा के कारण कह नहीं पाए। उन्होंने एक बेहद चुभता हुआ मजाक साझा किया जो वे बिग बी से करना चाहते थे -
"सर, आपने पोलियो उन्मूलन के लिए इतने विज्ञापन किए, फिर भी अपने बेटे (अभिषेक बच्चन) को अपने पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए ?"
हालांकि, समय ने यह बात अपने शो में हंसी-मजाक के लहजे में कही लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

साफ-सुथरी इमेज का संघर्ष
समय ने अपने इस व्यवहार को एक दिलचस्प उदाहरण से समझाया। उन्होंने कहा कि एक मांसाहारी व्यक्ति शाकाहारी खाना खाकर गुजारा कर सकता है, लेकिन अगर एक शुद्ध शाकाहारी को अचानक मांस खिला दिया जाए, तो उसे उल्टी ही होगी।
उनका इशारा रणवीर अल्लाहबादिया की ओर था। समय का मानना है कि जब कोई अपनी क्लीन इमेज अचानक तोड़कर गाली-गलौज करता है, तो लोग उसे स्वीकार नहीं कर पाते। यही कारण था कि समय ने केबीसी में खुद को एक अच्छे लड़के के रूप में पेश किया ताकि लोग उन्हें एक वर्सेटाइल क्रिएटर समझें।
