Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Apr, 2026 04:08 PM

Mumbai : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर यानी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। कुबूल है और नागिन 3' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुरभि की प्रेग्नेंसी को अब 4 महीने बीत चुके हैं। सोशल...
Mumbai : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर यानी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। कुबूल है और नागिन 3' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुरभि की प्रेग्नेंसी को अब 4 महीने बीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने न केवल फैंस का दिल जीत लिया है, बल्कि एक नई चर्चा को भी जन्म दे दिया है।
क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी सुरभि ?
इंटरनेट पर फैंस के बीच यह खबर आग की तरह फैल रही है कि सुरभि जुड़वा बच्चों (Twins) को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, सुरभि या उनके पति सुमित सूरी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस के पास अपने तर्क हैं। फैंस का मानना है कि सुरभि के बेबी बंप का साइज 'डबल खुशखबरी' की ओर इशारा कर रहा है। हाल ही में उनकी इंस्टा स्टोरी में दिखी सोनोग्राफी रिपोर्ट को देखकर भी सोशल मीडिया जासूसों ने यह अंदाजा लगाया है।
प्रेग्नेंसी ग्लो और लव लेटर वाला कैप्शन
जालंधर में जन्मी 37 वर्षीय सुरभि ने हाल ही में सफेद ड्रेस में अपनी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा:
"ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद एक 'लव लेटर' बन गई हूं।"
इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, "क्या हमारे लिए डबल खुशखबरी आने वाली है ?" वहीं अन्य फैंस उनके इस नए सफर के लिए ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।

फरवरी में दी थी खुशखबरी
आपको बता दें कि सुरभि और सुमित सूरी ने इसी साल 11 फरवरी 2026 को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इस खबर के सामने आते ही मौनी रॉय, हिना खान, अली फजल और करण वाही जैसे बड़े सितारों ने कपल को बधाई दी थी। फिलहाल, सुरभि लगातार अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के वीडियो और रील शेयर कर अपने चाहने वालों को अपडेट रख रही हैं।
