Trailer Review: भगवान विष्णु के दस अवतारों की महागाथा, दमदार है 'महावतार नरसिम्हा' का ट्रेलर

Updated: 10 Jul, 2025 05:04 PM

the trailer of  mahavatar narasimha  is powerful

ट्रेलर की शुरुआत होती है मंत्रोच्चार "ॐ ब्रह्मा देवाय नमः" से जो पूरे दृश्य को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राचीन भारतीय धर्मगाथा और आधुनिक सिनेमा के संगम का नया अध्याय खुल चुका है। 'महावतार नरसिम्हा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। 2 मिनट 52 सेकंड की इस झलक में भगवान विष्णु के उग्र और दिव्य अवतार नरसिंह की कहानी को भव्यता के साथ दर्शाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है मंत्रोच्चार "ॐ ब्रह्मा देवाय नमः" से जो पूरे दृश्य को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

प्रह्लाद की भक्ति और हिरण्यकश्यप का आतंक
ट्रेलर की कथा केंद्रित है भक्त प्रह्लाद पर एक बालक जो निःस्वार्थ भाव से भगवान विष्णु की भक्ति करता है। उसके पिता हिरण्यकश्यप एक अत्याचारी राजा, जिसे भगवान ब्रह्मा से अमरता का वरदान मिला है अपने पुत्र की आस्था को तोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करता है। लेकिन प्रह्लाद की अडिग भक्ति भगवान को साकार रूप में प्रकट करने के लिए विवश कर देती है।

नरसिंह अवतार का प्रचंड प्रलय
ट्रेलर का चरम बिंदु तब आता है जब भगवान विष्णु 'नरसिंह' रूप में अवतरित होते हैं आधा मानव और आधा सिंह, एक ऐसा रूप जो हिरण्यकश्यप के वरदान की सभी शर्तों को भंग करता है। यह दृश्य धर्म की विजय और अधर्म के नाश का प्रतीक बनकर उभरता है।

महागाथा की शुरुआत: 2025 से 2037 तक 
इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर और भी बड़ी खबर सामने आई है। होम्बले फिल्म्स, जो पहले केजीएफ, कांतारा, सालार जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी है, अब क्लीम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित फिल्म श्रृंखला लेकर आ रही है। इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा (2025) से हो चुकी है।

आगामी फिल्में निम्नलिखित हैं:

1. महावतार नरसिम्हा – 2025
2. महावतार परशुराम – 2027
3. महावतार रघुनंदन (भगवान राम) – 2029
4. महावतार द्वारकाधीश (भगवान कृष्ण) – 2031
5. महावतार गोकुलानंद (बाल कृष्ण) – 2033
6. महावतार कल्कि – पार्ट 1– 2035
7. महावतार कल्कि – पार्ट 2 – 2037

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!