Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Apr, 2026 04:39 PM

Hai Jawani To Ishq Hona Hai : बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता Varun Dhawan इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर David Dhawan कर रहे हैं। हाल ही में वरुण...
Hai Jawani To Ishq Hona Hai : बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता Varun Dhawan इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर David Dhawan कर रहे हैं। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी झलकियां साझा की हैं, जिन्होंने प्रशंसकों की बेताबी को दोगुना कर दिया है।
Mrunal और Pooja के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
वरुण धवन ने फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला बड़े ही दिलचस्प अंदाज में शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला। लेकिन आज वरुण ने एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए मृणाल ठाकुर के साथ अपना नया लुक साझा किया है। इस रोमांटिक पोज को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लव-ट्रायंगल या एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए बदला फैसला
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। Yash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups की वजह से वरुण धवन की इस फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। अब यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
tipsfilmsofficial ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वे फिल्म जगत में अनावश्यक प्रतिस्पर्धा के बजाय आपसी सहयोग और एकजुटता में विश्वास रखते हैं। निर्माताओं का मानना है कि दो बड़ी फिल्मों का एक ही दिन रिलीज होना किसी के हित में नहीं है इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म को एक सप्ताह आगे खिसकाने का समझदारी भरा निर्णय लिया।
David Dhawan की फिल्मों का अपना एक अलग मजा होता है और वरुण का नया अवतार यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर होगी। अब देखना यह है कि 12 जून को मृणाल और पूजा के साथ वरुण की यह 'जवानी' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।
