12 साल के बच्चे ने गैस स्टेशन से चुराया पिकअप ट्रक, स्पीड में पुलिस को दी मात

Edited By Updated: 20 Jul, 2020 12:24 PM

12 year old boy stolen truck leads police on high speed chase

अमेरिका के देलावरे की पुलिस ने 12 साल के एक किशोर को गैस स्टेशन से पिकअप ट्रक चोरी करने के आरोर में गिरफ्तार किया है...

न्यूयार्कः अमेरिका के देलावरे की पुलिस ने 12 साल के एक किशोर को गैस स्टेशन से पिकअप ट्रक चोरी करने के आरोर में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद वह तेज गति से उसे लेकर भागा और बाद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसने पैदल भागने की कोशिश की। देलावरे राज्य की पुलिस ने कहा कि लड़के ने 2003 मॉडल की फोर्ड रेंजर उस वक्त चुराई जब गाड़ी का मालिक शनिवार को न्यू कैसल में वावा गैस स्टेशन के पास एटीएम का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने लड़के का नाम नहीं बताया है।

 

पुलिस ने जब वाहन का पता लगा लिया तो लड़के ने कार को रोकने से इनकार कर दिया और पुलिस को अपने पीछे भगाता रहा। उन्होंने बताया कि खड़ी कार से टकराने के बाद संदिग्ध ने यू-टर्न लिया और वाहन एक बार फिर डिवाइडर से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद लड़के ने वाहन से निकल कर पैदल भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साथ ही बताया कि लड़के के ऊपर कई आरोप लगे हैं और उसे 8,008 डॉलर के मुचलके पर उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!