इराक में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत

Edited By Updated: 24 Jan, 2022 11:52 PM

4 soldiers killed in roadside bombing in iraq

इराक के किरकुक प्रांत में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई। प्रातीय सुरक्षा सूत्रों ने यह

बगदादः इराक के किरकुक प्रांत में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई। प्रातीय सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

अब्बास अल-ओबैदी ने मीडिया को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब सैनिक दक्षिणी किरकुक के एक बीहड़ इलाके वादी अल-शाय में चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के आतंकवादियों के विरूद्ध अभियान चला रहे थे। 

उन्होंने कहा कि विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई और उनका सैन्य वाहन नष्ट हुआ है। जिन प्रांतों पर पहले आईएस के आतंकवादियों का नियंत्रण था, पिछले महीनों के दौरान उनकी तीव्र गतिविधियां देखे जाने के बाद उन्हें तलाशने के लिए लगातार सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!