डरावनी सच्चाई: चीन के ‘ Leftover Men’ बने मुसीबत ! ‘ब्राइड हंट’ खेल शुरू, खतरे में पाकिस्तान-बांग्लादेश की लड़कियां

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 12:56 PM

china s 35 million leftover men are now searching for brides across asia

चीन में एक-बच्चे की नीति के बाद महिलाओं की भारी कमी ने सीमा-पार शादियों की मांग बढ़ा दी है। चीनी पुरुष पाकिस्तान और बांग्लादेश में दुल्हनें खोज रहे हैं, जहाँ गरीबी और सामाजिक दबाव का फायदा उठाकर बड़े गिरोह लड़कियों को शादी के बहाने तस्करी,...

Bejing: चीन की एक-बच्चे की नीति अब उसके समाज पर भारी संकट बनकर टूट रही है। दशकों तक लड़की भ्रूण हत्या के चलते आज चीन में लाखों युवाओं को शादी लायक लड़कियां नहीं मिल पा रहीं। इस कमी ने एक नया, खतरनाक ट्रेंड जन्म दिया है सीमा-पार दुल्हन खोजने का बिज़नेस जो अब पाकिस्तान और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा सक्रिय है।

 

 कैसे शुरू हुआ ‘ब्राइड हंट’ का खेल

महिलाओं की भारी कमी के कारण चीन में बड़ी संख्या में अविवाहित युवा पुरुष अब विदेशी दुल्हनें तलाश रहे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश इसलिए निशाने पर हैं क्योंकि इन सबने इन देशों को चीनी पुरुषों के लिए “दुल्हन बाज़ार” बना दिया है।

  • आर्थिक तंगी ज़्यादा
  • शादी का खर्च भारी
  • परिवार आसानी से फँस जाते
  • चीन से दोस्ताना रिश्ते

 

 सबसे बड़ा खतरा 
2019 में पाकिस्तान की FIA ने चौंकाने वाला खुलासा किया-एक अंतरराष्ट्रीय सेक्स-ट्रैफिकिंग गिरोह चीनी पुरुषों की फर्जी शादियों के जरिए पाकिस्तानी लड़कियों को चीन भेज रहा था। लड़कियों को अमीर दूल्हे के सपने दिखाए जाते हैं। चीन पहुंचकर पासपोर्ट छीन लिया जाता है ।इसके बाद कईयों को वेश्यावृत्ति में धकेला जाता  और कुछ को अवैध अंग व्यापार का शिकार बनाया गया। इसी तरह के मामले लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, म्यांमार और बांग्लादेश में भी सामने आ चुके हैं।

 

पाकिस्तान में ईसाई लड़कियां टारगेट
गैर-कानूनी मैरिज सेंटर गरीब ईसाई परिवारों को फँसाते हैं। चीनी दूल्हों को “धर्म बदलने वाले अमीर नव-ईसाई” के रूप में दिखाया जाता है ताकि परिवार भरोसा कर ले। कई लड़कियों ने वापस आकर बताया कि उन्हें मारपीट, कैद, जबरन धर्मांतरण यौन शोषण का सामना करना पड़ा।

 

बांग्लादेश भी बना तस्करों का नया ठिकाना
ढाका में चीनी दूतावास ने हाल ही में चेतावनी जारी की थी कि उनके नागरिक स्थानीय महिलाओं से शादी न करें  यानी खतरा इतना बढ़ चुका है कि चीन खुद दूल्हों को रोकने की कोशिश कर रहा है। चीन में ऐसे युवाओं को Leftover Men कहा जाता है। यहां पुरुष ज्यादा, महिलाएँ कम होने कारण लोकल विवाह बाजार खत्म हो रहा है, इसलिए नजरें अब पड़ोसी देशों की ओर।
 

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियाँ लगातार चेतावनी दे रही हैं कि यह ट्रेंड सिर्फ शादी नहीं, बल्कि बड़ी मानव-तस्करी चेन में बदल चुका है।गरीबी, लालच और सामाजिक दबाव का फायदा उठाकर हजारों लड़कियों को “दुल्हन” के नाम पर गुलामी की ओर धकेला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!