NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज

Edited By Updated: 01 Oct, 2023 11:55 AM

dhaka struggles with traffic congestion as city becomes slowest in world

बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर है, जबकि गति सूचकांक (स्पीड इंडेक्स) पर सबसे तीव्र गति वाला शहर अमेरिकी राज्य...

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर है, जबकि गति सूचकांक (स्पीड इंडेक्स) पर सबसे तीव्र गति वाला शहर अमेरिकी राज्य मिशिगन में स्थित फ्लिंट है। अमेरिका के एक निजी गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन के निष्कर्षों में यह जानकारी सामने आई है। यह अध्ययन राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो (NBER ) द्वारा किया गया था जिसमें 152 देशों के 1,200 शहरों को शामिल किया गया था। NBER  की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दुनिया का सबसे तीव्र गति वाला शहर फ्लिंट (मिशिगन का) अमेरिका है, जिसका गति सूचकांक 0.48 है जबकि -0.60 के सूचकांक के साथ ढाका, बांग्लादेश सबसे धीमी गति वाला शहर है।''

 

एनबीईआर ने कहा कि बांग्लादेश के सभी शहर विश्व के सबसे धीमी गति वाले 15 प्रतिशत शहरों में शामिल हैं, जबकि इसने मध्य-उत्तर मैमनसिंह और दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर चट्टोग्राम (चटगांव) को दुनियाभर में नौवें और 12वें सबसे धीमे शहरों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स स्थित एनबीईआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि सबसे तीव्र गति या भीड़भाड़ रहित गति वाले सभी शहर अमीर देशों में हैं, और सभी सबसे धीमी गति वाले शहर गरीब देशों में हैं।'' शोधकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक आबादी वाले एक हजार से अधिक वैश्विक शहरों में यातायात का विश्लेषण करने के लिए गूगल मैप के डाटा का इस्तेमाल किया।

 

गूगल मैप के मुताबिक, ढाका हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुलशन इलाके में जस्टिस शहाबुद्दीन अहमद पार्क तक की नौ किलोमीटर की यात्रा में 55 मिनट तक का समय लग सकता है। बांग्लादेश की राजधानी दशकों से अपने भयानक यातायात जाम के लिए जानी जाती है और विशेषज्ञ इसके लिए बड़े पैमाने पर ढाका में प्रभावी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। ‘टाइम पत्रिका' ने इस विशेष अध्ययन पर प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में लिखा कि दुनिया के सबसे तीव्र शहर फ्लिंट, मिशिगन में हवाई अड्डे से डिस्कवरी के स्लोअन संग्रहालय तक इतनी ही दूरी की यात्रा में लगभग नौ मिनट लगते हैं।

 

NBER  की रिपोर्ट में कहा गया है कि नाइजीरिया के दो शहर लागोस और इकोरोडु उनकी सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद फिलीपींस का मनीला और भारतीय शहर भिवंडी और कोलकाता हैं। रिपोर्ट के अनुसार ढाका, लागोस और मनीला जैसे सबसे धीमी गति वाले शहर लगभग सभी विकासशील देशों में हैं जहां बुनियादी ढांचा आबादी के अनुरूप नहीं है। इसमें कहा गया है, ‘‘सबसे तीव्र गति या निर्बाध गति वाले सभी शहर संपन्न देशों में हैं, और सभी सबसे धीमी गति वाले शहर गरीब देशों में हैं।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!