यूक्रेन युद्ध पर बड़ा फैसला: ईयू ने रूसी संपत्तियां की फ्रीज, हंगरी-स्लोवाकिया की चाल नाकाम

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 01:18 PM

eu to indefinitely freeze russian assets in europe

यूरोपीय संघ ने रूस की यूरोप में स्थित संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है। यह फैसला यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस पर दबाव बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि इन संपत्तियों का उपयोग यूक्रेन के समर्थन को रोकने में न हो।

International Desk: यूरोपीय संघ (EU) ने शुक्रवार को रूस की यूरोप में स्थित संपत्तियों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मॉस्को समर्थक सरकारों वाले देश हंगरी और स्लोवाकिया, यूक्रेन को समर्थन देने के लिए अरबों यूरो का उपयोग रोक न सकें।

 

यूरोपीय संघ ने आर्थिक आपात स्थितियों के लिए बनाई गई एक विशेष प्रक्रिया का उपयोग करते हुए संपत्तियों पर तब तक के लिए रोक लगा दी जब तक यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को रूस रोक नहीं देता और इसमें हुए भारी नुकसान के लिए अपने पड़ोसी देश की क्षतिपूर्ति नहीं करता।

 

यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि यूरोपीय नेताओं ने अक्टूबर में यह प्रतिबद्धता जताई थी कि ‘‘रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक युद्ध समाप्त करने और हुए नुकसान की भरपाई करने तक रूसी संपत्तियों के उपयोग, स्थानांतरण या बिक्री पर रोक रखी जाएगी। आज हमने उस प्रतिबद्धता को पूरा किया है।''  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!