युद्ध के चार साल पूरे होने पर मैक्रों का रूस को सीधा संदेश- “यूक्रेन के साथ थे, हैं और रहेंगे”

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 06:22 PM

we are and will remain by ukraine s side macron

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के प्रति अटूट समर्थन दोहराया। उन्होंने रूस को आक्रामक बताया, 15,000 नागरिक मौतों और भारी रूसी सैन्य हताहतों का दावा किया। यूरोप ने 170 अरब यूरो सहायता दी है और...

International Desk: रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए कहा, “हम यूक्रेन के साथ हैं और रहेंगे।” उन्होंने इस संघर्ष को “रूस द्वारा चुना गया आक्रामक युद्ध” करार दिया।  मैक्रों ने कहा कि चार वर्षों में लगभग 15,000 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने हिंसा, बलात्कार, यातना, युद्ध अपराध और हजारों बच्चों के जबरन निर्वासन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि “चार साल बाद भी यूक्रेन डटा हुआ है और रूस अपने रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया।”

ये भी पढ़ेंः-रूस-यूक्रेन युद्ध की 5वें साल में एंट्रीः कीव पहुंचे यूरोपीय दिग्गज, ज़ेलेंस्की बोले- ‘पुतिन अपने मकसद में नाकाम’

 

मैक्रों ने दावा किया कि नवंबर 2022 के बाद से रूस केवल 1% अतिरिक्त यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा कर पाया है।उन्होंने कहा कि 12 लाख से अधिक रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए। रूस को सैन्य, आर्थिक और रणनीतिक तीनों मोर्चों पर विफलता मिली। इस युद्ध ने NATO को और मजबूत किया है। रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखने और रूस की “शैडो फ्लीट” पर कार्रवाई की बात भी दोहराई गई। मैक्रों के अनुसार यूरोप ने अब तक 170 अरब यूरो की वित्तीय, सैन्य और मानवीय सहायता दी है। दिसंबर में यूरोपीय परिषद ने 90 अरब यूरो के ऋण पैकेज को मंजूरी दी, जिससे यूक्रेन को अगले दो वर्षों के लिए स्थिर वित्तीय सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः-ईरान पर हमले को आए अमेरिकी  एयरक्राफ्ट के बुरे हाल ! दुनिया के सबसे आधुनिक-महंगे जहाज के टॉयलेट जाम, ऑपरेशनल तैयारियों पर उठे सवाल
 

उन्होंने कहा कि हथियारों की आपूर्ति, प्रशिक्षण, वायु रक्षा और एंटी-ड्रोन क्षमता को और मजबूत किया जाएगा। मैक्रों ने कहा कि “यूक्रेन हमारे महाद्वीप की पहली रक्षा पंक्ति है। हमारी सुरक्षा यूक्रेन में तय हो रही है।”  उन्होंने “कोएलिशन ऑफ द विलिंग” के तहत सहयोग जारी रखने और अमेरिका के साथ सुरक्षा गारंटी पर तालमेल बढ़ाने की बात कही। मैक्रों ने यूक्रेन की जनता के नाम संदेश में कहा, “हम आपके बारे में गहरी भावना के साथ सोचते हैं। आपने जो सहा है, उसे हम नहीं भूलेंगे।” युद्ध के पांचवें वर्ष में प्रवेश के साथ यह साफ है कि यूरोप और फ्रांस यूक्रेन के समर्थन में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!