ट्रम्प की आक्रामक "अमेरिका फर्स्ट" नीति से Europe की चिंता बढ़ी, 'यूरोप फर्स्ट' की तैयारी

Edited By Updated: 24 Nov, 2024 03:30 PM

european tech ceos plan to take on america first donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद उनकी आक्रामक "अमेरिका फर्स्ट" व्यापार नीति ने यूरोप के नेताओं और बिजनेस समुदाय की चिंता बढ़ा दी है...

International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद उनकी आक्रामक "अमेरिका फर्स्ट" व्यापार नीति ने यूरोप के नेताओं और बिजनेस समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। यूरोपियन यूनियन (EU) के नीति-निर्माताओं से यूरोपीय बिजनेस लीडर्स ने अपील की है कि अमेरिका के संरक्षणवादी एजेंडे का मुकाबला करने के लिए EU को "यूरोप फर्स्ट" की नीति अपनानी होगी। यूरोपीय व्यापार समूहों का कहना है कि यह समय एकजुट होने और रक्षा, प्रौद्योगिकी, और हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) में निवेश बढ़ाने का है। बिजनेस कम्युनिटी को डर है कि ट्रम्प, अपने पिछले कार्यकाल की तरह, अमेरिकी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए यूरोपीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगा सकते हैं। इसके जवाब में EU को भी समान रूप से आक्रामक कदम उठाने की आवश्यकता होगी।

 

फ्रांस के प्रधानमंत्री बोले: यूरोप के जागने का वक्त   
पेरिस में हाल ही में हुए EU बिजनेस फोरम में फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने रणनीतिक चर्चा की। फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने कहा,  "यह यूरोप के जागने का वक्त है। हमें भी 'यूरोप फर्स्ट' कहना शुरू करना होगा।"  फ्रांस के व्यापार संगठन मेडफ के प्रमुख पैट्रिक मार्टिन ने चेताया कि यूरोप के पास केवल दो महीने हैं तैयारी के लिए, उसके बाद आर्थिक झटके आने शुरू हो सकते हैं।  

 

यूरोप को चुनौती 
यूरोपीय देशों का तर्क है कि 2016 में ट्रम्प की जीत के समय EU वित्तीय संकट झेल रहा था। अब कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते स्थिति और खराब हो गई है। ऊर्जा लागत यूरोप में अमेरिका की तुलना में तीन गुना अधिक है। EU की ग्रीन डील के तहत 2035 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य है, जिसके कारण कंपनियों को महंगी अक्षय ऊर्जा अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं एशियाई देश अभी भी सस्ते जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।  

 

 ट्रम्प की नई कैबिनेट: प्रमुख नियुक्तियां  
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने अगले कार्यकाल के लिए कई प्रमुख नामों की घोषणा की है। ट्रम्प की टीम के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां उनके "अमेरिका फर्स्ट" एजेंडे को मजबूती से लागू करने के लिए हैं।  

 

  •  स्कॉट बेसेंट  - वित्त मंत्री। जॉर्ज सोरोस के पूर्व फंड मैनेजर और स्क्वायर कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक। सीनेट से पुष्टि के बाद वे अमेरिका के पहले खुले तौर पर समलैंगिक वित्त मंत्री बनेंगे।  
  •  रसेल वॉट  - प्रबंधन और बजट कार्यालय के प्रमुख।  
  •  ब्रेंडन कैर  - संघीय संचार आयोग के प्रमुख।  
  •  चावेज डेरेमर  - श्रम मंत्री।  
  •  डॉ. नेशीवात  - सर्जन जनरल।  
  •  डॉ. मार्टिन मकेरी - FDA प्रमुख।  
  •  स्कॉट टर्नर - शहरी विकास मंत्री।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!