मेक्सिको में बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से 41 की मौत, हजारों घर तबाह (Video)

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 11:14 AM

heavy rain in mexico sets off floods and landslides killing at least 41

मेक्सिको में लगातार भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की भयावह स्थिति पैदा हो गई है। वेराक्रूज, पुएब्ला और हिडाल्गो राज्यों में 41 लोगों की मौत हुई है। हजारों घर तबाह हो गए हैं और बिजली आपूर्ति बाधित है। सेना-नौसेना राहत कार्य में जुटी है। तूफान...

International Desk: मेक्सिको में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 41 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेराक्रूज राज्य में छह से नौ अक्टूबर तक लगभग 540 मिलीमीटर (21 इंच से अधिक) बारिश हुई। मेक्सिको सिटी से 170 मील (275 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित तेल नगरी पोजा रिका में बाढ़ से पहले कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई थी। मेक्सिको के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समन्वय ने बताया कि मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित हिडाल्गो राज्य में शनिवार तक भारी बारिश से 16 लोगों की मौत हो गई और 150 समुदायों को बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा।

 

मेक्सिको सिटी के पूर्व में स्थित पुएब्ला राज्य में कम से कम नौ लोग मारे गए और 16,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। वेराक्रूज राज्य में 15 लोगों की मौत हुई है जहां थल सेना एवं नौसेना भूस्खलन और बाढ़ के कारण अलग-थलग पड़े 42 समुदायों के निवासियों को बचाने में मदद कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी पूरे क्षेत्र में 27 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

 

खाड़ी तट पर स्थित वेराक्रूज राज्य की 55 नगरपालिकाओं में 16,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पहले, मध्य क्वेरेटारो राज्य में भूस्खलन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बिजली गुल होने से देश भर में 3,20,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इस भीषण बारिश के लिए मेक्सिको के पश्चिमी तट पर आए उष्णकटिबंधीय तूफानों प्रिसिला और रेमंड को जिम्मेदार ठहराया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!