हाईवे पर ट्रक से हुई  करोड़ों रुपए की बरसात,  VIDEO देख रह जाएंगे अवाक्

Edited By Updated: 04 May, 2018 06:55 PM

indiana armored truck spills money on highway

अमरीका के इंडियाना में सुबह अचानक नोटों की बरसात होने से लोग हैरत में पड़ गए । यहां  करीब 9 बजे हाईवे पर एक ट्रक हवा में डॉलर उड़ाते तेजी से दौड़ा जा रहा था और लोग पीछे से लूट मचा रहे थे...

इंडियानाः अमरीका के इंडियाना में सुबह अचानक नोटों की बरसात होने से लोग हैरत में पड़ गए । यहां  करीब 9 बजे हाईवे पर एक ट्रक हवा में डॉलर उड़ाते तेजी से दौड़ा जा रहा था और लोग पीछे से लूट मचा रहे थे। यह हैरान करने वाला दृश्य इंडियाना के सैम जोन्स एक्सप्रैस वे का है, जब ट्रक का पिछला दरवाजा हवा स् खुल गया और डॉलर के बंडल सड़क पर गिरने लगे।

इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, कई पैसों के कई बंडल खुल गए और कैश हवा में उड़ने लगे। अमरीकी मीडिया के मुताबिक, करीब 600000 डॉलर (करीब 4 करोड़) रुपए ट्रक से नीचे गिर गए । इस मामले में जांच शुरू हो गई है।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान कई ड्रायवर्स   अपने वाहनों को रोककर कैश इकट्ठा करना लगे। पुलिस ने बताया कि नकद इकट्ठा करने के दौरान हाईवे के बीच में खतरनाक तरीकों से गाड़ियों को रोक दिया गया, जिससे भयंकर जाम लग गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!