मारा गया भारत का एक और दुश्मन अबु कताल, हाफिज सईद का था राइट हैंड

Edited By Updated: 16 Mar, 2025 08:38 AM

lashkar s most wanted terrorist abu qatal singhi killed in pakistan

पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात करीब 8 बजे उसे मौत के घाट उतार दिया गया। अबु कताल पर भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का आरोप था और एनआईए ने उसे वांटेड घोषित किया था। वह...

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात करीब 8 बजे उसे मौत के घाट उतार दिया गया। अबु कताल पर भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का आरोप था और एनआईए ने उसे वांटेड घोषित किया था। वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता था।

अबु कताल का आतंकी इतिहास 

अबु कताल सिंघी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 9 जून को शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था। यह हमला एक बड़ा आतंकी हमला था और इसका मास्टरमाइंड अबु कताल था। इसके अलावा 2023 में राजौरी में हुए हमले का भी जिम्मेदार अबु कताल था। वह जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

 

यह भी पढ़ें: Delhi में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में लू का अलर्ट

 

पाकिस्तान में हुईं कई मौतें 

हाल ही में पाकिस्तान में कुछ और आतंकवादी संगठन के सदस्यों की मौतें हुई हैं। कुछ समय पहले लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम की भी हत्या कर दी गई थी। इसी तरह बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।

अबु कताल की मौत पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है लेकिन भारत में यह एक राहत की खबर है क्योंकि वह भारतीय सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा खतरा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!