एक बार फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, शूटआउट में 3 की मौत, 7 घायल

Edited By Updated: 05 Jul, 2022 09:38 PM

once again america stunned by firing 3 killed

अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहल गया है। अमेरिका के इंडियाना में मंगलवार को गोलीबारी हुई। इस शूटआउट में तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह शूटआउट एक पार्टी के दौरान हुआ

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहल गया है। अमेरिका के इंडियाना में मंगलवार को गोलीबारी हुई। इस शूटआउट में तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह शूटआउट एक पार्टी के दौरान हुआ। बता दें कि पिछले 24 घंटे में अमेरिका में यह गोलीबारी की दूसरी सबसे बड़ी घटना है।

अमेरिका में शिकागो शहर के हाईलैंड पार्क के निकट सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। उत्सव शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद एक बंदूकधारी ने एक दुकान की छत से परेड में गोलीबारी शुरू कर दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!