Edited By Tanuja,Updated: 19 Mar, 2026 05:47 PM

Narendra Modi ने Haitham bin Tariq Al Said से बातचीत कर मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz में सुरक्षित और मुक्त नौवहन पर जोर दिया।
International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ओमान के सुल्तान Haitham bin Tariq Al Said से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई और हालात को शांत करने के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे जरूरी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान और वहां के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
भारत ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा की। साथ ही, संकट के समय भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान की मदद की सराहना की। बातचीत का सबसे अहम मुद्दा Strait of Hormuz रहा, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है। दोनों देशों ने इस मार्ग में “सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही” सुनिश्चित करने पर जोर दिया। दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण यह जलमार्ग प्रभावित हो रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। भारत और ओमान ने मिलकर यह संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बातचीत और सहयोग ही एकमात्र रास्ता है।