रिपोर्ट से खुली पोलः पाकिस्तान में 6 लाख मस्जिदें और फैक्ट्रियां सिर्फ 23 हज़ार, अर्थव्यवस्था चरमराई व बेरोज़गारी बढ़ी

Edited By Updated: 23 Aug, 2025 07:07 PM

pakistan has more mosques and madrassas compared to factories

पाकिस्तान की इकोनॉमिक सेंसस रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में  फैक्ट्रियों की तुलना में मस्जिदों और मदरसों की संख्या कई गुना ज़्यादा...

Islamabad: पाकिस्तान की इकोनॉमिक सेंसस रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में  फैक्ट्रियों की तुलना में मस्जिदों और मदरसों की संख्या कई गुना ज़्यादा है। पाकिस्तान में 6.04 लाख मस्जिदें, 36,331 मदरसे हैं जबकि सिर्फ 23,000 फैक्ट्रियां हैं।  देश में कुल 7.2 मिलियन (72 लाख) इकॉनॉमिक यूनिट्स  दर्ज की गईं। इनमें से 2.7 मिलियन रिटेल शॉप्स, 1.88 लाख होलसेल शॉप्स, 2.56 लाख होटल,  1.19 लाख हॉस्पिटल, 2.42 लाख स्कूल, 11,568 कॉलेज और 214 यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

 

 रोजगार संरचना 

  •   पाकिस्तान में 2023 तक  25.4 मिलियन लोग  रोज़गार में थे।
  •   सर्विस सेक्टर में सबसे अधिक 11.3 मिलियन (45%) लोग काम कर रहे हैं।
  •  सोशल सेक्टर में 30% (7.6 मिलियन)  और प्रोडक्शन सेक्टर में केवल  22%** कर्मचारी हैं।
  •  रिपोर्ट ने यह मिथक तोड़ा कि इंडस्ट्री ही सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है असल में सर्विस सेक्टर उससे कहीं ज़्यादा रोजगार देता है। 


राज्यों के आंकड़े 

  •  पंजाब : 58% इकॉनॉमिक यूनिट्स
  •  सिंध : 20%
  •  खैबर पख्तूनख्वा : 15%
  •  बलूचिस्तान : 6%
  •  स्लामाबाद कैपिटल रीजन : केवल 1%

 

अधिकांश बिज़नेस छोटे स्तर के हैं। करीब 7.1 मिलियन प्रतिष्ठान 1 से 50 लोगों को ही रोजगार देते हैं, जबकि  250 से अधिक कर्मचारियों वाले यूनिट्स मात्र 7,086 हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में जारी हुई है जब पाकिस्तान गंभीर नकदी संकट से जूझ रहा है और आईएमएफ (IMF) से 7 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज  की दूसरी समीक्षा पर बातचीत कर रहा है। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा,"विश्वसनीय डेटा टिकाऊ विकास की रीढ़ है। इससे एविडेंस-बेस्ड प्लानिंग और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!